herzindagi
How To Protect Different Types of Pulses From Insects

दाल के डिब्बे में लग जाते हैं कीड़े? किचन में रखी ये चीजें आएंगी काम...1 दाना भी नहीं होगा खराब

How To Protect Different Types of Pulses From Insects: क्या आपके घर में रखी दालें भी बहुत जल्दी खराब हो जाती है। अगर आप भी दाल में कीड़े लगने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको इसे स्टोर करने के हैक्स जरूर पता होने चाहिए। आइए जानें, दाल में कीड़े लगने से कैसे रोकें? 
Editorial
Updated:- 2025-04-17, 12:53 IST

How to keep pulses insect free: किचन में रखी हर चीज की अपनी एक शेल्फ लाइफ होती है। अगर उसे सही से स्टोर ना किया जाए, तो उनमें कीड़े लग सकते हैं। कीड़े लगने की वजह से चीजें जल्दी सड़ने लगती हैं और फिर खाने लायक भी नहीं रह जाती। इंडियन घरों में लोग महीनों का राशन एक ही बार खरीदकर ले आते हैं। ऐसे ही इंडियन किचन में दाल का इस्तेमाल खूब होता है। बहुत से लोग दाल बहुत ज्यादा खरीदकर स्टोर कर लेते हैं। 

अगर दाल को सही से स्टोर ना किया जाए, तो उसमें कीड़ लग जाते हैं। अगर आपने दाल को स्टोर करते हुए, सही डिब्बे का चुनाव नहीं किया, तो उसमें कीड़े अटैक कर सकते हैं। दाल और अनाज में केवल मानसून में ही कीड़े नहीं लगते। यह किसी भी मौसम में आ सकते हैं। ऐसे में आप कुछ आसान हैक्स की मदद से अलग-अलग तरह की दालों को कीड़ों से बचा सकते हैं। आइए जानें, दाल में कीड़े लगने से कैसे रोकें?

यह भी देखें- मूंग की दाल में लग रहे हैं कीड़े तो अपनाएं ये उपाय

मसूर दाल कीड़ों से कैसे बचाएं?

How to protect lentils from insects

लाल मसूर की दाल लगभग सभी घरों में खाई जाती है। इसमें कीड़े लगने का चांस ज्यादा होता है। ऐसे में इसे कीड़ों से बचाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मसूर की दाल वाले डिब्बे में लहसुन की कली डालकर रखनी है। इसके लिए ड्राई लहसुन का इस्तेमाल करें। इसकी महक से कीड़े दूर रहते हैं। 

चना दाल कीड़ों से कैसे बचाएं?

चने की दाल से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। इसे कीड़ों से बचाने के लिए आप डिब्बे में सूखी लाल मिर्च रख सकते हैं। मिर्च तीखी होती है। इसकी तीखी गंध से कीड़े दूर रहते हैं। इसके अलावा, आप कीड़ों को भगाने के लिए नीम के सूखे पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी महक भी कीड़ों को दूर रखती है। 

यह विडियो भी देखें

अरहर दाल कीड़ों से कैसे बचाएं?

अरहर की दाल को कीड़ों को आतंक से बचाने के लिए आप इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। इसके साथ, आपको दाल के डिब्बे में 2-3 तेज पत्ते डालने हैं। इसकी महक कीड़ों को दूर रखती है। इसके अलावा, आप इसमें नींबू के सूखे हुए छिलके या लेनमग्रास के पत्ते भी स्टोर कर सकते हैं। 

मूंग दाल कीड़ों से कैसे बचाएं?

How to protect moong dal from insects

मूंग की दाल में जल्दी कीड़े लगने लगते हैं। ऐसे में इसे बचाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें। इसकी महक कीड़ों को दूर रखती है। 

यह भी देखें- दाल के कीड़े और कंकड़ निकालने का आसान तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।