किचन में मौजूद इस एक पीली चीज से दूर भगाएं कीड़े-मकोड़े

गर्मी के मौसम आते ही घरों में कीड़े-मकोड़े आने शुरू होते हैं, जिसमें कुछ तो मौका मिलते ही एक ही जगह पर इकट्ठा हो जाते हैं। अगर आप इन कीड़ों को घर में नहीं आने देना चाहती हैं तो अभी तैयार करें स्प्रे।  
Updated:- 2024-04-26, 13:46 IST
image

गर्मी के मौसम शुरू होते ही घरों में कीड़े इकट्ठा होने लगती हैं। इतना ही बल्कि बारिश शुरू होते ही बची-कुची कसर पूरी हो जाती है क्योंकि इस दौरान जो भी कीड़े जमीन के नीचे छिपे होते वह भी बाहर निकल आ जाते हैं। इन्हें घरों में आने से रोकने के लिए सिर्फ दरवाजे और खिड़कियों को बंद करना काफी नहीं होता है। ये कीड़े संक्रमण बढ़ाने के साथ-साथ, घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी इन कीड़ों को घर के अंदर आने से रोकना चाहती हैं तो आज ही घर पर तैयार करें कीटनाशक स्प्रे।

कीड़ों को भगाने के लिए घर पर तैयार करें कीटनाशक स्प्रे

how to get rid insect

चीटियों के साथ-साथ घरों में कॉकरोच का कब्जा हो जाता है। अलमारी के पीछे से लेकर राशन के डिब्बों के पीछे कॉकरोच ही कॉकरोच नजर आते हैं। ऐसे में आप उन्हें भगाने के लिए हल्दी और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्प्रे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • नींबू
  • नीम का तेल
  • हल्दी

इसे भी पढ़ें-मिट्टी में नमक डालने से क्या होता है? जानें पौधों को मिलने वाले इन लाभों के बारे में

बनाने का तरीका

  • कीटनाशक स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें। अब इस पानी में 2 चम्मच गर्म पानी, नीम का तेल, 3 नींबू का रस मिलाकर घोल तैयार करें।
  • अब इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भरकर इन जगहों पर स्प्रे करें जहां से कीड़े आ सकते हैं।
  • इस मिश्रण को 3 से 4 दिन लगातार स्प्रे करें। ऐसा करने से एक भी कीड़े घर के अंदर नहीं आएंगे।

हल्दी से दूर रखें घर में आने चीटियां

haldi benefits

बारिश का मौसम आते ही चीटियां घर पर कब्जा कर लेती हैं। ऐसे में आप इन चीटियों को दूर भगाने के लिए हल्दी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए हल्दी पाउडर में बराबर मात्रा में नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को चींटी वाली जगह पर छिड़के। ऐसा करने से कुछ सेंकड में चीटियां गायब हो जाएंगी।

लौंग और हल्दी से रखें कीड़ों को दूर

how to get rid insect with turmeric

अक्सर घर में खाने की सामग्रियों पर छोटे कीड़े आकर बैठ जाते हैं। इसके साथ बाथरूम किचन में भी ये कीड़े उड़ते हुए नजर आ जाते हैं। इन कीड़ों को घर से दूर रखने के लिए आप हल्दी और लौंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में हल्दी और लौंग के पाउडर को मिक्स करें। मिक्स करने के बाद इस मिश्रण में पानी मिलाएं। अब इस पानी को छानकर स्प्रे बॉटल में भरकर घर में स्प्रे करें। (किचन में ऐसे इस्तेमाल करें प्याज के छिलके)

इसे भी पढ़ें-छाछ में मिलाएं ये एक चीज, मिनटों में खत्म होंगे गार्डन के सारे कीड़े

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।