कांटे की मदद से चुटकियों में उतर जाएगा अनानास का छिलका, यहां जानें वाइरल हैक्स

अनानास को काटना बहुत ही मुश्किल काम है, लेकिन कुछ हैक्स को अपनाया जाए तो बहुत ही आसानी से इसके छिलके उतारे जा सकते हैं। आइए इस लेख में वायरल हैक्स जानते हैं, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं।  
image

इस मौसम में खट्टे-मीठे रसीले अनन्नास का स्वाद अलग ही लगता है। इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी कई ज्यादा हैं जैसे- इम्युनिटी सिस्टम, पाचन तंत्र में सुधार या स्किन का ग्लो बढ़ता है। इतनी बेशुमार खूबियों होने के बावजूद कई महिलाएं अनन्नास नहीं खरीदती हैं, क्योंकि इसके छिलके बहुत ही मुश्किल से उतारे जाते हैं।

मोटा छिलका, कड़े कांटे और अनानास को काटना ऐसा लगता है जैसे किसी फल को नहीं बल्कि नारियल को चाकू से तराश रही हों। हालांकि, अब इस मुश्किल काम को आसान बना दिया है सोशल मीडिया पर कुछ हैक्स वायरल हो रहे हैं, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं।

इनमें एक तरीका सिर्फ कांटे की मदद से अनानास का छिलका उतारने का है। यह न सिर्फ आसान है बल्कि इतना मजेदार भी कि बच्चों को भी इसमें मजा आ सकता है। तो अगर आप भीअनानास के दीवाने हैं लेकिन उसका छिलका आपको डराता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको दिखाएंगे कि कैसे एक सिंपल कांटा आपके काम को आसान बना सकता है।

कैसे काम करता है कांटा वाला अनानास का हैक?

Does the pineapple hack really work

इस टिप को अपनाना बहुत ही आसान है, बस आपको पका हुआ अनानास और एक कांटा चाहिए होगा। कांटे की मदद से अनानास को थोड़ा मुश्किल काम लग सकता है, लेकिन ऐसा है नहीं अगर सही तरीके से इस टिप को अपनाया जाए को अनानास को काटा जा सकता है, कैसे आइए नीचे विस्तार से जानते हैं।

क्या करें?

  • यह हैक तभी बेहतर काम करता है जब अनानास पूरी तरह से पका हो, क्योंकि इससे यह थोड़ा मुलायम हो जाता है।
  • अब अनानास का ऊपरी और निचला हिस्सा काटें, ताकि वह सीधा खड़ा रह सके।अब गौर से देखें, अनानास के छिलके पर छोटे-छोटे आंखों जैसे पैटर्न जैसे दिखेंगे।
  • एक कांटा लें और एक-एक करके तमाम पैटर्न को निकालें।एक-एक करके बाकी स्लाइस से निकालें। यह ऐसा लगेगा जैसे फल खुद आपके लिए खुल रहा है।

स्लाइसिंग हैक आएगा काम

how to cut a pineapple without waste

इस ट्रिक में आप अनानास को छीलने के बाद आसानी से काट सकते हैं। बस आपको बहुत ही ध्यान देने की जरूरत है और छिलके उतारने के लिए नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।

कैसे करें?

  • सबसे पहले चाकू की मदद से ऊपर और नीचे का हिस्सा काटें।
  • अब छिलका ऊपर से नीचे की ओर पतली लेयर में काटें।
  • फिर अनानास के छिलके का बाकी हिस्सा भी निकाल दें।
  • अब अनानास को गोल स्लाइस या चौकोर टुकड़े काट लें।

उबालने का तरीका आएगा काम

How to stop tongue pain after eating pineapple

अनानास का छिलका अक्सर छीलने में बहुत मेहनत लेता है, खासकर फल थोड़ा कच्चा हो या छुरी से सही ग्रिप न बने। ऐसे में एक बहुत ही आसान और असरदार हैक है। अनानास को थोड़ी देर के लिए उबालने के लिए रख देना। इस प्रक्रिया से उसका छिलका नरम हो जाता है और आसानी से निकल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-जूस का पल्प बच गया है तो इस तरह करें इस्तेमाल

क्या करें?

  • एक बड़े भगौने में इतना पानी भरें कि पूरा अनानास उसमें डूब सके। इसे तेज आंच पर उबालने के लिए रखें।
  • अनानास को लगभग 30–60 सेकंड तक उबलने दें। बहुत ज्यादा देर तक न पकाएं, नहीं तो उसका गूदा भी पक सकता है।
  • अनानास को चिमटे या चम्मच की मदद से बाहर निकालें और किसी सूती तौलिये पर रख दें। कुछ मिनट तक ठंडा होने दें या ठंडे पानी में डाल दें।
  • अब एक चाकू की मदद से छिलका काटें। यह पहले से कहीं ज्यादा नरम और आसान लगेगा।

अगर आपके घर अनानास आए तो काटने के लिए इन हैक्स का इस्तेमाल करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP