हम घर पर कई तरह के जूस बनाते हैं और कभी-कभी उन्हें छानकर पीते हैं। जब भी हम जूस छानते हैं तो आखिर में उसका पल्प बचता है जिसे हम अक्सर फेक देते हैं। यह पल्प बहुत ही ज्यादा पौष्टिक होता है।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस पल्प को फेकने के अलावा आप और भी तरह से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं? आज हम आपको बताएं कि फलों या सब्जियों के जूस के बचे हुए पल्प को आप कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्मूदी
वैसे तो आप जूस को बिना छाने भी पी सकती हैं लेकिन अगर आप जूस छनती हैं और उसका पल्प बचता है तो आप उसका इस्तेमाल स्मूदी(प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने वाली स्मूदीज) को गाढ़ा बनाने के लिए कर सकती हैं। इससे बचे हुए पल्प का इस्तेमाल भी हो जाएगा और आपकी स्मूदी और भी ज्यादा टेस्टी बेनगी।
इसे जरूर पढ़ें- Easy Tips:आम के पल्प को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
पैनकेक
आप अपने बच्चों के लिए पैनकेक बनाते समय अलग-अलग फ्लेवर के लिए पल्प का इस्तेमाल कर सकती हैं। पल्प आपकी पैनकेक(पालक से बनाएं पैनकेक्स) के बेटर को मोटा भी बनाएगा और फ्रूटी फ्लेवर भी देगा। फ्लेवर वाला पैनकेक बच्चों को बहुत पसंद आता है और अगर आपके बच्चे को सेब पसंद है तो आप सब के बचे हुए पल्प का इस्तेमाल पैनकेक के लिए भी कर सकती हैं।
Recommended Video
सूप
तीसरा तरीका है कि अगर आपके किसी सब्जी का जूस बनाया है तो उसके पल्प के इस्तेमाल आप सूप को गाढ़ा(इन तरीकों से बनाएं सूप को गाढ़ा) बनाने के लिए कर सकती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि टमाटर का पल्प उसके सूप में ही डाला जाए। आप अपने स्वाद और पसंद के हिसाब सूप में किसी भी सब्जी का पल्प डाल सकती हैं। आप चाहें तो सब्जी में भी इसका पल्प डाल सकती हैं।
अन्य तरीकों से करें इस्तेमाल
इन तीन तरीकों के अलावा आप खाने को गार्निश करने के लिए भी पल्प का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर पल्प वेस्ट जा रहा है तो आप अपने या भर किसी जानवर को खाने मिलाकर भी दे सकती हैं। केक खीर और अन्य अन्य चीजों में भी बचे हुए पल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- 3 महीने के लिए ऐसे स्टोर करके रखें इमली का पल्प
अगर आप सब्जी व फल के पल्प को इस्तेमाल करने के और भी तरीके जानती हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।