herzindagi
the best way to preserve fruit

अब जल्दी-जल्दी नहीं सड़ेंगे फल, आजमाएं ये तरीके

गर्मियों में जितने फल खाओ सेहत के लिए उतना अच्छा होता है। हालांकि, मुश्किल आती है इन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने में। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आपके फल जल्दी नहीं सड़ेंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-15, 16:41 IST

फलों को खराब होने से बचाने की आप कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन उन्हें खराब होने से बचाना काफी मुश्किल हो जाता है। चाहे स्ट्रॉबेरी हो या सेब, 1-2 दिन के बाद वो धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। केले के छिलके भी भूरे पड़ने लगते हैं और अंदर से केले पक जाते हैं। जब फल ज्यादा पक जाते हैं, तो उनके आसपास से मक्खियां भी भिनभिनाने लगती है। 

इस फलों को गीली जगह रखने से भी यह जल्दी पककर सड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप पन्नियों में इन्हें ज्यादा समय तक रैप करके रखते हैं, तो उसके कारण भी फल खराब हो सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको बताएं कि आप फलों को सड़ने से कैसे बचा सकते हैं।

जब फलों को तोड़ लिया जाता है, तो उनकी पकने की स्पीड बढ़ जाती है। फलों का सड़ना कई सारे फैक्टर्स पर निर्भर करता है। कौन-सा फल है, उसके दाग, वो पहले से कितना पका है, उसे कैसे स्टोर किया गया है, ये सारे फैक्टर्स होते हैं। दरअसल, पके हुए फलों से एक गैस निकलती है जिसे एथिलीन कहते हैं। यह पकने की स्पीड में तेजी लाती है। इसी कारण से फल जल्दी खराब हो सकते हैं। 

कैसे खरीदें फल

how to buy fruits

  • ऐसे फलों को चुनें, जिनमें किसी तरह के दाग या धब्बे न हों। ये बैक्टीरिया और फंगल के निशान हो सकते हैं।
  • खरीदते वक्त यह भी देखें कि फल पका है या नहीं। अगर आपने ऐसे फल भी खरीद लिए हैं जो बहुत ज्यादा पके हैं, तो उनका उपयोग पहले करें। 
  • फलों को ताजा रखने के लिए उन्हें तुरंत पन्नी और पेपर से निकाल लें। इसके साथ ही उन्हें गीली सतहों से दूर रखें। 

इसे भी पढ़ें: पके हुए फलों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये अमेजिंग टिप्स

ध्यान से करें फलों को स्टोर-

काउंटर पर स्टोर करने वाले फल

  • कुछ फल जैसे एवोकाडो, टमाटर, पीच, पीयर्स आदि जैसे फल हैं, जिन्हें रूम टेंपरेचर पर रखा जा सकता है। ऐसे फल रूम टेंपरेचर पर भी पक जाते हैं। जब तक वे पक न जाएं, उन्हें काउंटर पर रखें, फिर उन्हें फ्रिज में रख दें।
  • ऐसे फल जो ज्यादा एथिलीन गैस पैदा करते हैं, जैसे केले और सेब, को जल्दी पकने से रोकने के लिए अन्य फलों से दूर रखना चाहिए।
  • एथिलीन गैस से उन्हें ज्यादा पकने के लिए फलों को सब्जियों से अलग दराज में रखें।

यह विडियो भी देखें

फ्रिज में स्टोर करने वाले फल

fruits stored in refrigrator

  • अधिकांश फल, एक बार पकने के बाद, रेफ्रिजरेटर में स्टोर करने से लंबे समय तक चल सकते हैं। बेरीज, अंगूर और चेरी ठंडा होने पर लंबे समय तक अपनी ताजगी बनाए रखते हैं।
  • अगर आप फलों को प्लास्टिक बैग (प्लास्टिक बैग स्टोरेज आइडियाज) में सील करके रख रहें हैं, तो होल वाले बैग्स लें। ये नमी के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जो बेरीज जैसे फलों के लिए आवश्यक है।
  • नींबू, संतरे और अन्य सिट्रस फलों को फ्रिज में स्टोर करने की आवश्यकता तब तक नहीं पड़ती, जब तक कि आप उन्हें एक हफ्ते से ज्यादा  समय तक आप उन्हें स्टोर करने के बारे में नहीं सोच रहे हो। फ्रिज में रखने से सिट्रस फल कड़वे हो सकते हैं, इसलिए उन्हें फ्रिज में रखने की सलाह नहीं दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: ऐसे स्टोर करें गर्मियों में मिलने वाले फल, कई दिनों तक नहीं होंगे खराब

फलों को हैंडल करने का तरीका-

  • अगर किसी फल में दाग-धब्बे लगे हैं, तो उन्हें बाकी फलों से अलग रखें। इतना ही नहीं, दाग वाले फलों को तुरंत खा लें। 
  • फलों को पहले ही धोकर न रखें। जब उन्हें खाने के लिए बैठे तब धोएं। पहले से धो लेंगे, तो नमी के कारण वह खराब हो सकते हैं। 
  • फलों को तभी काटें जब उन्हें खाने वाले हों। पहले से काटकर रख देने से फल काले पड़ जाते हैं। सेब और नाशपाती जैसे फलों में एंजाइमेटिक भूरापन रोकने के लिए स्टेनलेस स्टील के चाकू का उपयोग करें।

कैसे करें फलों को प्रिजर्व-

how to preserve citrus fruits

  • पके हुए फलों को काटकर या चॉप करके फ्रीज किया जा सकता है। उन्हें आप कंटेनर्स और फ्रीजर बैग्स में स्टोर करके रख सकते हैं। इन्हें आप स्मूदी, बेकिंग और कुकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इन फलों की जेली और जैम बनाकर कैन में रखा जा सकता है। 
  • डिहाइड्रेटेड फलों को भी स्टोरेज में रखा जा सकता है। इसे आप स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

 

हमें उम्मीद है ये तरीके आपके काम आएंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें। फेसबुक पर इसे आगे शेयर करें और ऐसे ही स्टोरिंग टिप्स जाने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।