गर्म या ठंडा, गर्मियों में आटा गूंथने के लिए किस पानी का इस्तेमाल करें?

गर्मियों में वैसे ही काम करने का मन नहीं करता, खासकर किचन का काम निपटाने में। आटा गूंथने में तो बहुत ही आलस आता है, लेकिन फिर भी रोटी बनानी पड़ती है। मगर गुस्सा तब आता है जब रोटी बनाने के बाद सख्त हो जाती है। पता नहीं क्यों रोटी सख्त हो जाती है, शायद गर्मी की वजह से होती होगी।
हालांकि, यह आटे की क्वालिटी और स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि आप आटा गूंथने के लिए पानी कैसे और कितना इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग ठंडे पानी से आटा गूंथना पसंद करते हैं, तो कुछ गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। मगर आटा गूंथने के लिए कौन- सा बेस्ट रहेगा, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
पानी से आटा गूंथना क्यों जरूरी है?

अक्सर लोग आटा गूंथने के लिए घी का इस्तेमाल करते हैं। मगर पानी से आटा गूंथना बहुत जरूरी है। अगर आप आटा गूंथने के लिए सही पानी का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आटा सख्त और टूटने लगता है, जो इसे गूंथने और पकाने में मुश्किल बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें- How to Knead Dough: आटे को रखना घंटों तक सॉफ्ट या बनानी हो सॉफ्ट रोटियां, ये कुकिंग हैक्स कर देंगे काम आसान
दूसरी ओर, अगर आप आटा गूंथने के लिए सही पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो आटा नरम और मुलायम होता है। इससे रोटी भी बहुत ही अच्छी बनती है और देर तक फ्रेश भी रहती है। हाालंकि, आप पानी के साथ घी या नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्म या ठंडा पानी, किस पानी का इस्तेमाल करें?

गर्मियों में आटा गूंथने के लिए पानी का चयन करना एक महत्वपूर्ण निर्णय है। आपको यह तय करना होता है कि गर्म पानी या ठंडा पानी का इस्तेमाल करना है। आमतौर पर, गर्मियों में ठंडे पानी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, क्योंकि यह आटे को नरम और मुलायम बनाने में मदद करता है।
अगर आप ठंडा पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे रोटी मुलायम नहीं बनेगी और आटा भी थोड़ा सख्त हो जाएगा। इसलिए सर्दियों से लेकर गर्मियों तक, आप आटा गूंथने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
पानी में मिलाएं नमक
अगर आप रोटी में स्वाद चाहते हैं तो पानी में नमक मिला सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा होगा और रोटी अच्छी बनेगी। आप आटे में भी नमक डालकर गूंथ सकते हैं। आटा को गूंथने के लिए पहले आप आटे में नमक मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें।
फिर इसे अच्छी तरह गूंथ लें, जिससे रोटियां बहुत नरम और स्वादिष्ट बनेंगी। पानी में नमक मिलाने से यह सब जगह अच्छी तरह से मिल जाएगा। इसके अलावा, नमक बैक्टीरिया के विकास को नियंत्रित करता है, जिससे आटा लंबे समय तक ताजा रहता है।
हाथों की एड़ियों का करें इस्तेमाल

सबसे पहले आटे को गूंथना शुरू करें, तो इसे नीचे की ओर और फिर बाहर की ओर धकेलें। सिर्फ अपने हाथों की एड़ियों का इस्तेमाल करके आटा गूंथें। आटे को अपने सामने आधा मोड़ें और नीचे की ओर दबाएं।
फिर अपने हाथों की एड़ियों का इस्तेमाल करके नीचे और बाहर की ओर दबाएं, जिससे ग्लूटेन और आटे के रेशों के धागों को लंबा और खींचा जा सके।
गर्मियों में आटा गूंथने के लिए टिप्स
- गर्मियों में आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।
- आटे को धीरे-धीरे गूंथने से आटा नरम और मुलायम होता है।
- आटे को अधिक समय तक रखने से आटा सख्त और टूटने लगता है।
आटा गूंथने का तरीका

- सबसे पहले एक बर्तन में पानी को गुनगुना गर्म कर लें।
- फिर परांत में आटा लें और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी मिलाकर अच्छे से गूंथ लें।
- आटे को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर 10 मिनट बाद जब आटा अच्छे से फूल जाए तब लोइयां बनाना शुरू कर दें।
इसे जरूर पढ़ें- आटा गूंथने में होती है दिक्कत तो अपनाएं ये ट्रिक्स
यह हैक आएगी बहुत काम
रोटियां सॉफ्ट बनाने के लिए आप पनीर के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आटा न सिर्फ अच्छा गूंथा जाएगा, बल्कि रोटी भी अच्छी बनेगी।
इसके लिए एक बर्तन में पहले आटा लें, फिर इसमें पनीर से निकाला हुआ पानी डाल दें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अब इस आटे से रोटियां बनाएं, यकीनन आपको काफी फर्क मालूम होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।