भारत में रोटी-पराठा और नान जैसी चीज़ें खाना एक डाइट से जुड़ी जरूरत है। नॉर्थ इंडिया में तो बिना उसके खाना ही नहीं खाया जाता है। रोटी अगर रोजाना बनानी है तो यकीनन आटा भी रोजाना ही गूंथना होगा। वैसे तो कई लोग फ्रिज में रखे हुए आटे से भी रोटियां बना लेते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। आटा अगर रोजाना गूंथा जाए तो रोटी सॉफ्ट और हेल्दी बनती है। ये तो थी रोटी की बात, लेकिन अगर आटा गूंथने की बात की जाए तो ये आप में से कितने लोगों को समस्या जैसा लगता है? कई लोगों के लिए तो परफेक्ट आटा गूंथना एक अचीवमेंट जैसा लगने लगता है क्योंकि कभी ना कभी ये गीला हो जाता है या फिर ज्यादा सख्त हो जाता है।
अगर आपके साथ भी आटे से जुड़ी ये समस्या है तो क्यों ना कुछ ट्रिक्स आजमाई जाएं जिनकी मदद से आप आसानी से आटा गूंथ सकें? तो चलिए आज आपको ऐसे ही कुछ हैक्स बताते हैं जो परफेक्ट आटा गूंथने में आपकी मदद कर सकते हैं।
1. आटा गूंथते समय करें गुनगुने पानी का इस्तेमाल-
अगर आप उनमें से एक हैं जिनके द्वारा गूंथा हुआ आटा हमेशा ही सख्त हो जाता है तो ये बेहतर होगा कि आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर आटा गूंथे। इस तरह आपका गूंथा हुआ आटा बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट रहेगा और जो रोटी बनेगी वो भी सॉफ्ट बनेगी। गुनगुना पानी थोड़ा-थोड़ा करके आपको आटे में डालना होता है और इसके साथ ही हल्के हाथों से इसे गूंथना होगा। ये आटा काफी फ्लफी होगा और अगर आपको लंच आदि के लिए रोटी बनानी है तो रोटियां काफी समय तक सॉफ्ट रहेंगी।
इसे जरूर पढ़ें- किचन का काम करने में होती है थकान तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम
2. दूध का इस्तेमाल कर गूंथे आटा-
थोड़ा सा गुनगुना दूध और पानी मिलाकर आप आटा गूंथें। ये सिर्फ 1-2 चम्मच ही लगेगा और बाकी आपको पानी मिलाना होगा। अगर आपकी ये शिकायत रहती है कि आटा थोड़ी देर बाद ही कड़क हो जाता है तो आपके लिए ये अच्छा साबित होगा। ये पूड़ी या पराठा बनाने के लिए भी काफी अच्छा होता है। (रोटी को ज्यादा देर तक सॉफ्ट कैसे रखें)
इसे जरूर पढ़ें- घर पर झटपट बनाएं चावल की फूली-फूली रोटी
3. आटा गूंथते समय तेल मिलाया जा सकता है-
अगर आप इस चीज़ से परेशान हैं कि हमेशा ही आटा बहुत ज्यादा गीला हो जाता है तो गीले आटे को थोड़ा ठीक करने के लिए एक ट्रिक बताते हैं आपको। आप आटे को खुला छोड़ें और उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगा दें। इसे 5 मिनट हवा में ही रहने दें और थोड़ा सा तेल ऊपर जरूर लगाएं ताकी इससे आटा सख्त ना हो। इसके बाद आप आटे को दोबारा गूंथ लें। तेल की वजह से आटा सख्त नहीं होगा और हवा आटे को थोड़ा ड्राई करेगी। पर ध्यान रखें कि अगर आटे में बहुत ही ज्यादा पानी मिला दिया है तो वो ठीक नहीं होगा।
ये तीनों हैक्स आपको आटा गूंथने में मदद करेंगी। अगर ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।