इस मौसम में साग खाने का अपना अलग ही मजा होता है। इसलिए हर घर में डिनर या लंच में साग बनाया ही जाता है। कई लोगों का तो ये भी मानना है कि हरे पत्तेदार सब्जियां हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सर्दियों के मौसम में बहुत सारी हरी सब्जियां मार्केट में भी आने लगी हैं।
इसी लिस्ट में साग भी शामिल हैं, ऐसे में अगर आपको साग पसंद है, तो आज इस लेख में हम आपको साग के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे स्वादिष्ट तरीके से तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है। चलिए जानते हैं इन साग के बारे में जिन्हें मार्केट से तैयार कर सकते हैं।
हेलेंचा साग
यह साग बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। बता दें हेलेंचा साग एक जलीय पौधा है, जो नमी वाली जमीन या जल स्रोतों के पास पाया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा फाइबर होता है, जिसकी वजह से यह पेट के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें-Saag Special: घर पर आप भी इन साग को बनाकर लीजिये जायके का मज़ा
पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और झारखंड में यह आमतौर पर देखा जाता है। इसका कड़वा-मीठा स्वाद और औषधीय गुण इसे खास बनाते हैं। इसे अपने आहार में शामिल करें और इसकी कई तरह की रेसिपीजट्राई करें।
लाल चौलाई का साग
लाल चौलाई का साग बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यह हरी पत्तेदार सब्जी है जिसमें प्रोटीन, विटामिन-ए और मिनरल्स की प्रचुर मात्रा होती है। चौलाई अमरंथ भी कहते हैं। इससे कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसके पराठे भी तैयार कर सकते हैं, यह एक ऐसी सब्जी है जिसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-ए, मिनरल्स और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल जूस बनाने के लिए भी कर सकते हैं। बस आपको इसकी अच्छी तरह से सफाई करनी होगी।
गोंगुरा साग
गोंगुरा साग जिसे हिंदी में अंबाड़ी और तेलुगु में गोंगुरा कहा जाता है, दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध पत्तेदार साग है। इसका खट्टा स्वाद इसे अन्य सागों से अलग और खास बनाता है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में यह साग कई तरह से खाया जाता है। यह मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और महाराष्ट्र में उगाया जाता है।
इसमें लाल और हरे रंग की दो किस्में होती हैं। लाल डंठल वाले पत्ते ज्यादा खट्टे होते हैं। मगर इसकी भुजिया बहुत ही स्वादिष्ट तरीके से तैयार की जा सकती है। कुछ लोग इसे मटन में डालना पसंद करते हैं, जिससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।
सरसों का साग
घर पर सरसों का साग ज्यादातर पंजाबी परिवार ही बनाते हैं, लेकिन इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि हर कोई इसे बनाना पसंद करता है। सर्दियों के मौसम में तो इसका सेवन बढ़ जाता है, क्योंकि इसका स्वाद लाजवाब लगता है। सरसों के साथ इसमें पालक और बथुआ भी मिलाया जाता है।
कई लोग इसमें आलू भी डालते हैं, जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है। मगर आजकल सरसों का साग अलग-अलग सब्जियों के साथ बनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाली सरसों का साग कड़वा लगता है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो यकीनन आपकी मेहनत खराब हो सकती है।
कलमी साग
इसका स्वाद हल्का मीठा और नरम होता है, जिससे कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं जैसे- कलमी साग भुजिया, कलमी साग दाल, कलमी साग और झींगा आदि। कलमी साग को बनाना बहुत ही आसान है, लेकिन इसे धोने और काटने में काफी दिक्कत होती है।
इसे जरूर पढ़ें-सरसों का साग घर पर कैसे बनाएं कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं
यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए और सी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करते हैं। इस साग की सादगीरोजमर्रा के खाने के लिए आदर्श बनाती है। चाहे इसे चावल के साथ खाएं या रोटी के साथ, यह हर तरीके से लाजवाब लगता है।
साग से कई तरह के व्यंजन तैयार कर सकते हैं। आपको कौन-सा साग पसंद है, यह हमें जरूर बताएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों