सरसों के साग में लगाएं स्वाद का तड़का, यह रही आसान रेसिपी

पंजाबी घरों में ज्यादातर सरसों का साग बनाया जाता है। सर्दियों में तो हर दूसरे-तीसरे दिन सरसों का साग बनता है। वही वजह है कि इस मौसम में मार्केट में हरी सब्जियां ज्यादा मिलती हैं। इस वक्त इनका उत्पाद भी ज्यादा होता है। न सिर्फ साग बल्कि मेथी, पालक, बथुआ और राई आदि जैसी सब्जियां भी बनती हैं। इसके साथ ही एक पंजाबी डिश है, जिसका सबसे मजा इसी मौसम में लिया जाता है और वो है सरसों का साग और छोले।
इसमें छोले और सरसों का साग को एक साथ डालकर बनाया जाता है। हालांकि, इस डिश को बनाने का तरीका सबका अलग होता है, लेकिन सबसे ज्यादा इसमें मिलाकर बनाना पसंद किया है। मलाई और मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें आप अपनी पसंद के मसाले डाल सकते हैं।
सरसों और छोले का साग Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें सरसों और छोले का साग।
Ingredients
- सरसों के पत्ते- 5 गुच्छे
- पालक की पत्तियां- 1 गुच्छा
- बथुआ-1 गुच्छा
- जैतून का तेल-5 बड़े चम्मच
- अदरक-2 एक इंच (कटे हुए)
- लहसुन की कलियां- 6-8 (कटी हुई)
- प्याज- 2 ( कटा हुआ)
- हरी मिर्च-4
- नमक- स्वादानुसार
- कॉर्नमील- 2 बड़े चम्मच
- उबले छोले- 1 कप
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पैन में तीन बड़े चम्मच जैतून का तेल गर्म करें।
- Step 2:
इस दौरान तेल गर्म हो जाएगा, फिर उसमें अदरक, लहसुन और प्याज डालें।
- Step 3:
दो से तीन मिनट तक भूनें और सरसों के पत्तों को मोटा-मोटा काट लें।
- Step 4:
सभी सामग्रियों को डाल दें और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- Step 5:
थोड़े से पानी में कॉर्नमील घोलें और तब तक पकाते रहें, जब तक कि साग पूरी तरह से पक न जाए।
- Step 6:
अब पैन में डालें, बचा हुआ जैतून का तेल और छोले डालकर पकाएं।
- Step 7:
फिर मक्की की रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। बस आपका काम हो गया है।
विधि

- इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तीन बड़े चम्मच जैतून का तेल गर्म करें। इस दौरान सरसों का साग और बाकी चीजें काटकर रख लें।
- काटने के बाद अच्छी तरह से धो लें। फिर सूखने के लिए रख दें। इस दौरान तेल गर्म हो जाएगा, फिर उसमें अदरक, लहसुन और प्याज डालें।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियां खत्म होने से पहले अमरूद से बनी इन रेसिपीज का लें मजा
- दो से तीन मिनट तक भूनें और सरसों के पत्तों को मोटा-मोटा काट लें। इसी पैन में डालें और हल्के हाथ से चलाएं।
- फिर सभी सामग्रियों को डाल दें और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे तब तक पकने दें जब तक कि साग नरम न हो जाए।
- थोड़े से पानी में कॉर्नमील घोलें और तब तक पकाते रहें जब तक कि साग पूरी तरह से पक न जाए। ठंडा करें और दरदरा पीस लें।
इसे जरूर पढ़ें- मिनटों में निकाल पाएंगे मूंगफली के छिलके, शेफ रणवीर बरार से जानें हैक
- अब पैन में डालें, बचा हुआ जैतून का तेल और छोले डालकर पकाएं। दो से तीन मिनट तक हल्की आंच पर रखें और फिर गैस बंद कर दें।
- फिर मक्की की रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। बस आपका काम हो गया है। (छोले बनाने के इन टिप्स ने मुझे बनाया कुकिंग स्टार)
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।