बिना झंझट के चुटकियों में साफ करें हरा धनिया, जानिए स्टेप बाय स्टेप

How to Dry Coriander Leaves: महिलाएं खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हरा धनिया का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए हर रसोई में खाने में स्वाद और फ्लेवर के लिए फ्रेश धनिया गार्निश के लिए डाला जाता है। हालांकि, बहुत-सी महिलाएं हरा धनिया धोना सबसे मुश्किल काम लगता है। इसलिए वे धनिया को अच्छी तरह से नहीं धोती और जल्दी में ऐसी खाने में डाल देती हैं।
लेकिन ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि हरा धनिया एक ऐसी सब्जी है, जिसमें सबसे ज्यादा कीड़े लगने का डर रहता है। इसलिए आज हम आपको बिना झंझट के चुटकियों में हरा धनिया साफ करने का आसान तरीका बना रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।
हाथों को करें साफ- (How to Clean Coriander Leaves)
हरा धनिया धोने के लिए सबसे पहले आप अपने हाथ साफ करें और अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह से धो लें। क्योंकि अगर आपके हाथों पर कोई बैक्टीरिया होगा, तो वह आपके हरा धनिया पर लग सकता है। इसलिए हरा धनिया धोने से पहले या फिर काटने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लें। (हाथ धोने का तरीका)
इसे ज़रूर पढ़ें-अगर ऐसे रखेंगी हरा धनिया तो बिना फ्रिज के भी हफ्तों तक रहेगा फ्रेश
हरा धनिया को सिरके वाले पानी में भिगोकर रखें- (How to Clean Coriander Leaves with Vinegar)
हरा धनिया का इस्तेमाल करने से पहले इसे बैक्टीरिया फ्री बनाना बहुत जरूरी है। इसलिए आप 10 से 15 मिनट के लिए पालक को सिरके वाले पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। ऐसा करने से हरा धनिया पर लगे तमाम बैक्टीरिया साफ हो जाएंगे।
साफ पानी से करें वॉश- (Easy Steps to Cut Coriander Leaves)
इसके बाद, आप हरा धनिया को साफ पानी से वॉश कर लें। साफ पानी से हरा धनिया धोने से न सिर्फ सिरके का असर कम हो जाएगा बल्कि इसमें लगी मिट्टी भी साफ हो जाएगी। ऐसा करने के लिए आपको हरा धनिया एक बाउल में डालना होगा और फिर इसके बाद साफ पानी में कुछ देर रखना होगा। (घर पर बिना मिट्टी के ऐसे उगाएं फ्रेश धनिया)
धोने का तरीका-
- हरा धनिया वॉश करने के लिए एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और उसमें एक टीस्पून बेकिंग सोडा डाल दें।
- इस पानी में हरा धनिया को डुबोकर 10 मिनट के लिए रख दें।
- इसके बाद पालक हरा धनिया को सादे पानी से धो लें और सूखने के लिए छोड़ दें।
इसे ज़रूर पढ़ें-किचन टिप्स: फ्रिज में जल्दी न सूखे धनिया इसके लिए अपनाएं ये हैक्स
इस तरह करें कटिंग-
- अब बारी आती है हरा धनिया को काटने की, इसके लिए आप धनिया को चॉपिंग बोर्ड पर रखें और हरा धनिया को रखकर काट लें। (कटिंग बोर्ड इस्तेमाल करने का तरीका)
- बस हो गया आपका हरा धनिया साफ, अब आप हरा धनिया बना सकती हैं।
इन आसान टिप्स को अपनाने के बाद आपका हरा धनिया इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। अब इसमें किसी भी तरह के केमिकल, बैक्टीरिया और वायरस होने का भी डर नहीं रहेगा। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।