भारतीय डिशेज में फ्लेवर और वैराइटी बहुत होती है जिसे देखकर हमें बहुत अच्छा लगता है। वेराइटी और फ्लेवर के कारण हमें ये बहुत पसंद भी आता है। आजकल फ्यूजन डिशेज का बहुत ज्यादा बोलबाला है और अक्सर लोग फ्यूजन डिशेज को खाना पसंद करते हैं। अगर देखा जाए तो कई वैराइटी की चीज़ और पनीर आजकल भारत में मिलने लगी है और इसका इस्तेमाल भी बहुत सी डिशेज में किया जा सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि किस तरह की चीज़ को आप पसंद कर सकते हैं या फिर कौन सी चीज़ का खाने में इस्तेमाल सबसे सही होगा?
आज हम आपको 5 तरह की चीज़ (Cheese) के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत सारी भारतीय फ्यूजन डिशेज में भी इस्तेमाल की जा सकती हैं। ये चीज़ बहुत अच्छी क्वालिटी की होती हैं और इनमें से कुछ तो भारतीय ही हैं। हां, यहां हम कॉटेज चीज़ यानि पनीर की बात नहीं कर रहे हैं।
1. पार्मेजान (Parmesan Cheese)
सभी तरह की चीज़ में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ये है। ये इटैलियन चीज़ है जिसे गाय के दूध से बनाया जाता है और गाय के दूध को कम से कम 12 महीनों तक एज करने के बाद ये बनती है। ये दानेदार चीज़ है और इसे ओरिजिनल चीज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। पीज्जा, पास्ता, व्हाइट ग्रेवी जैसी कई डिशेज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। पार्मेजान चीज़ आजकल वीगन फॉर्मेट में भी उपलब्ध है। इसे अक्सर डिशेज पर ऊपर से ग्रेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Hacks: ब्रेड को स्टोर करने के 3 बेस्ट तरीके
2. बंदेल (Bandel Cheese)
इस चीज़ को भारत की चीज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ये बंगाल में बनाई जाती है और कई बंगाली डिशेज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। असल में ये चीज़ पुर्तगाल से आई थी और पूर्वी भारत की बंदेल कॉलोनी में इसे बनाया गया था। यही कारण है कि इसका नाम बंदेल रख दिया गया। इसे देखकर शायद आप ये न समझ पाएं कि ये चीज़ है। इसका रंग हल्का ब्राउन होता है और ये स्मोकी टेस्ट के साथ आती है। ये काफी नमकीन होती है और इसे सलाद आदि में इस्तेमाल किया जाता है या फिर इसे पास्ता डिशेज में भी इस्तेमाल करते हैं।
3. चुरपी (Chhurpi Cheese)
ये चीज़ हिमालयन रीजन में बहुत प्रसिद्ध है और सिक्किम के साथ-साथ नॉर्थ ईस्ट के कई इलाकों में पाई जाती है। इसी के साथ, इसे दो वर्जन में बनाया जाता है एक हार्ड और एक सॉफ्ट। ये चीज़ चबाने के लिए काफी अच्छी हो सकती है और इसे घंटों तक मुंह में रखा जा सकता है। हार्ड वर्जन को कई लोग इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन इसका सॉफ्ट वर्जन कई डिशेज में इस्तेमाल होता है। इसे सूप का हिस्सा बनाया जा सकता है, इसे घी के साथ पकाकर चावल के साथ खाया जा सकता है और ये नेपाल, भूटान आदि जगहों पर भी काफी लोकप्रिय है।
4. कालारी (Kalari Cheese)
इस चीज़ को भारत की मोज्जरेला (mozzarella) कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। इसे जम्मू और कश्मीर में बनाया जाता है। मोज्जरेला की तरह ये भी स्ट्रेची होती है और इसे कई सारे स्नैक्स के साथ खाया जाता है। इसे सीधे तवे पर फ्राई करके भी खाया जाता है जैसे आमतौर पर मोज्जरेला स्टिक्स के साथ होता है। ये स्टफ्ड कुल्चे आदि के काम भी आती है। कालारी चीज़ कुल्चा सबसे प्रसिद्ध कुल्चा में से एक है और इसे खाने का अपना अलग मज़ा है क्योंकि ये चीज़ बर्स्ट पीज्जा की तरह मुंह में लिक्विड चीज़ घोल देता है।
इसे जरूर पढ़ें- घर में सिर्फ दो चीजों से बनाएं स्वादिष्ट पनीर, जानें आसान रेसिपी
5. कालिमपोंग (Kalimpong Cheese)
ये भी बिलकुल इटैलियन गौडा (Gouda) चीज़ जैसी ही है और इसे बंगाल में बनाया जाता है। इसकी शक्ल भी कुछ-कुछ विज्ञापन वाली सुपर चीज़ की तरह दिखती है। ये थोड़ी सी एसिडिक होती है, लेकिन इसमें से बदबू नहीं आती है। इसे अंडों के साथ, सलाद के साथ, सैंडविच आदि के साथ खाया जाता है जो बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। हां, अगर इसे बहुत दिनों तक रख दिया जाए तो Gouda चीज़ की तरह ही इसमें भी बदबू आने लगती है।
ये पांचों तरह की चीज़ बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं और साथ ही साथ इनका टेक्सचर भारतीय डिशेज के हिसाब से भी परफेक्ट होता है। अगर आपको मौका मिले तो इन्हें जरूर खाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।