इन बंगाली डिशेज की बात है निराली, एक बार जरूर करें ट्राई

भारत विविधताओं का देश है और यह विविधता सिर्फ भौगोलिक ही नहीं है। बल्कि यहां पर लोगों की बोली से लेकर पहनावे में बेहद विविधता देखी जाती है। इतना ही नहीं, भारत के हर राज्य का अपना एक जायका भी है, जो वहां की विशिष्टता बन जाता है। उदाहरण के तौर पर जब कढ़ी गुजरात में बनाई जाती हैं, तो वहां पर आपको उसमें एक मिठास मिलेगी। वहीं पंजाबी कढ़ी बेहद चटाखेदार होती है और उसका अपना एक अलग स्वाद होता है। इतना ही नहीं, भारत देश के हर राज्य की अपनी एक सिग्नेचर रेसिपी है। मसलन, बिहार का लिट्टी चोखा और गुजरात का ढोकला और खांडवी, पंजाब में सरसों का साग और मक्का की रोटी। इस तरह अगर देखा जाए तो भारत जायके के मामले में भी बेहद समृद्ध है। हर राज्य में ऐसी बहुत सी डिश हैं, जो वहां पर बहुत अधिक बनाई व खाई जाती हैं, लेकिन देश के दूसरे राज्यों के लोग इससे अनजान ही होते हैं। आज हम आपको बंगाल की कुछ बेहतरीन डिशेज के बारे में बता रहे हैं। बंगाल के रसगुल्ले या मिष्टी दोई के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको इनसे अलग कुछ बंगाली डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको जीवन में एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए-
नीम बेगुन
यदि डिश का नाम पढ़ने के बाद आपके दिमाग में ’कड़वेपन का ख्याल आता है, तो आप गलत हैं। इस डिश में कड़वाहट पीछे छोड़ दी जाती है क्योंकि नीम के पत्ते तले हुए होते हैं। यह एक बेहद पुरानी ट्रेडिशनल बंगाली डिश है। इस व्यजंन को नीम के पत्तों को भूनकर बनाया जाता है, और फिर उन्हें आलू और बैंगन के साथ बनाया जाता है। इस व्यजंन में आलू के अलावा वैकल्पिक है। नीम बेगुन को अक्सर चावल के साथ परोसा जाता है।
इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में सबसे अधिक ऑर्डर की गई ये डिश, जानें इस लिस्ट में और कौन सी रेसिपीज है शामिल
थोर घुंटो
इस व्यजंन को केले के तने के साथ बनाया जाता है जिसे बारीक कटा जाता है। साथ ही मसाले, ताजा कसा हुआ नारियल और अन्य सीज़निंग के साथ पकाया जाता है। (बंगाली मिठाई पातिशप्ता) इसे मिर्च और धनिया से गार्निश करके सर्व किया जाता है।
दोई बेगुन
यह भी बैंगन की मदद से बनने वाली एक बेहतरीन बंगाली व्यजंन है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि इसमें बैंगन को दही के साथ पकाया जाता है। (परवल की मिठाई) आमतौर पर, कई मसाले इस व्यजंन को बनाते समय इसमें नहीं डाले जाते हैं। सरसों का तेल इसमें एक अद्भुत स्वाद जोड़ता है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा पके हुए चावलों को फेंकने की जगह बनाए ये स्वादिष्ट पकवान
बाटी चोरचोरी
यह एक बहुत ही कलरफुल, हेल्दी और स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे आलू, मटर, फूलगोभी के फूलों के साथ बनाया जाता है और इसमें सरसों के बीज डाले जाते हैं। इस सूखी सब्जी को बनाते हुए कई अलग-अलग सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बाटी चोरचोरी आपकी थाली में हो तो भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। (बंगाली मिठाई कच्चा गोला)
तो अब आप इनमें से किस डिश को टेस्ट करने का प्लॉन कर रही हैं, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.ytimg.com,bengalicuisine.net,archanaskitchen.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।