घर में सिर्फ दो चीजों से बनाएं स्‍वादिष्‍ट पनीर, जानें आसान रेसिपी

पनीर न केवल स्वादिष्ट है बल्कि हेल्‍दी भी है। इसे घर पर आसानी से सिर्फ दो चीजों का इस्‍तेमाल करके बनाया जा सकता है।
Updated:- 2021-02-21, 09:03 IST
paneer recipe main

पौष्टिक पनीर के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। यह कैल्शियम में समृद्ध होता है इसलिए यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसमें प्रोटीन होता है जो आपको लंबे समय तक भरे हुए का अहसास कराता है, सुनिश्चित करें कि आप वजन घटाने के लिए अपने पनीर को बनाने के लिए लो फैट वाले दूध का इस्‍तेमाल करें। इसमें इम्‍यूनिटी को मजबूत करने और हेल्‍दी डाइजेशन में मदद के लिए मैग्नीशियम भी होता है। यूं तो बाजार में पनीर मिल जाता है लेकिन इसे बनाने के लिए केमिकल का इस्‍तेमाल किया जाता है। इसलिए घर पर खुद से पनीर बनाकर खाएं। आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में घर में पनीर बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं।

स्‍वादिष्‍ट पनीर Recipe Card

घर पर आसानी से सिर्फ दो चीजों से बनाएं पनीर

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • दूध- 2 लीटर
  • नींबू का रस - 4 बड़े चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले दूध को उबालकर इसमें नींबू का रस डालें।

  2. Step 2:

    फिर थोड़ी देर दूध फटने तक इंतजार करें।

  3. Step 3:

    दूध के फटने के बाद मलमल के कपड़े से इसे छान लें।

  4. Step 4:

    30 मिनट के लिए इसे सेट होने दें।

  5. Step 5:

    फिर इसे निकालें और क्यूब्स में काटें।

  6. Step 6:

    आपका दो चीजों से बना होममेड पनीर तैयार है। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुडी रहें।

बनाने का तरीका

  • एक सॉस पैन में दूध डालकर इसे मीडियम आंच पर उबाल लें। जब दूध में उबाल आ जाए तो नींबू का रस डालना शुरू करें और फिर इसे अच्‍छी तरह से उबाल लें।
  • फिर आंच बंद कर दें और नींबू के रस को अच्‍छी तरह से हिलाएं और दूध के फटने तक इंतजार करें।
  • अगर दूध फट नहीं रहा है तो 1 बड़ा चम्मच एक्‍स्‍ट्रा नींबू का रस मिलाएं। एक बार जब दूध फटकर और लिक्विड से अलग हो जाए तो इसे छान लें।
  • बाउल के ऊपर एक स्ट्रेनर रखें और इसके ऊपर मलमल के कपड़े या पतले तौलिए को रखें। दूध वाले लिक्विड को छान लें और दही इकट्ठा करें। नींबू का स्वाद हटाने के लिए दही के ऊपर ठंडा पानी डालें।
  • जितना हो सके मलमल के कपड़े को घूमाकर सारा पानी निचोड़ लें। सारे पानी को निकालने के लिए कपड़े के ऊपर कोई भारी चीज रखें और पनीर को 30 मिनट के लिए सेट होने दें। पनीर सेट हो जाने के बाद इसे निकालें और क्यूब्स में काटें।
  • आपका पनीर तैयार है। स्वादिष्ट डिश बनाने के लिए अपने खाना पकाने में पनीर का इस्‍तेमाल करें।

टिप्स

पनीर को क्रीमी और सॉफ्ट बनाने के लिए आप दूध के साथ ताजी क्रीम डाल सकती हैं। अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रही हैं तो अपने पनीर को बनाने के लिए लो फैट दूध का इस्‍तेमाल करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।