अगर आप अंडरआर्म्स की बात करें तो कम से कम 50% लोग ऐसे होंगे जिन्हें डार्क अंडरआर्म्स की समस्या होगी। ये समस्या इतनी गहरी है कि बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अंडरआर्म्स को गोरा दिखाने वाले डियो भी लॉन्च किए हैं जो मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएंगे। आपको वो अनुष्का शर्मा का एड तो याद ही होगा जिसमें वो अपनी बाहें फैला कर ये बताती हैं कि एक डियो लगाने से आपके काले अंडरआर्म्स गोरे हो जाएंगे।
पर क्या वाकई ऐसा होता है? डियो लगाने या किसी ऊपरी चीज़ को लगाने से अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो सकता है? इसका जवाब है नहीं। पर कुछ ऐसे तरीके जरूर अपनाए जा सकते हैं जिनकी मदद से ये कालापन कुछ हद तक दूर हो जाए।
Ra Aesthetics & Dermatology की ओनर और मुंबई की चर्चित डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रश्मी शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने इसके कारण भी बताए हैं और इससे जुड़ी कुछ ट्रिक्स भी बताई हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अंडरआर्म्स और जांघो के कालेपन को दूर करने के आसान टिप्स
अंडरआर्म्स के कालेपन के कई कारण हो सकते हैं जिसमें से आपकी हेल्थ सबसे जरूरी कारण साबित हो सकता है।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
डॉक्टर रशमी शेट्टी ने कुछ बेसिक टिप्स का जिक्र किया है जो अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या को कम कर सकते हैं और वो हैं-
इसका कारण ये है कि बालों की वजह से काफी फ्रिक्शन होता है और ऐसे में अंडरआर्म्स का कालापन ज्यादा बढ़ता है। ऐसे में कोई ऐसा हेयर रिमूवल का तरीका यूज करें जिससे आपके अंडरआर्म्स में ज्यादा इरिटेशन ना हो। आप लेजर आदि भी ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से परेशान हैं तो आपके अंडरआर्म्स बहुत ज्यादा काले हो सकते हैं। साथ ही आपको ये भी समझना होगा कि ऐसे केस में हमेशा ही डॉक्टर की सलाह के साथ काम करना ज्यादा बेहतर होगा।
इसके लिए भी आपको अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा। हमेशा ये ध्यान रखें कि अगर आपकी हेल्थ ठीक नहीं है, वजन ज्यादा है, पीसीओएस या थायरॉयड जैसी समस्या है तो स्किन, बाल, अंडरआर्म्स आदि सब कुछ खराब होगा। ऐसे में हमेशा वजन को कम कर डॉक्टर की सलाह पर काम करने की कोशिश करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- इन 5 गलतियों की वजह से नहीं खत्म हो पाता है चेहरे का पिगमेंटेशन
अगर आप पिगमेंटेशन क्रीम का इस्तेमाल चेहरे के लिए करती हैं तो उसी क्रीम को आप अंडरआर्म्स के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन अगर कालापन ज्यादा है तो डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब क्रीम यूज करें। इसी के साथ, आप ये भी ध्यान रखें कि अंडरआर्म्स के लिए बेरीज, फ्लावर, फूल आदि इंग्रीडिएंट्स होने चाहिए। जितने नेचुरल इंग्रीडिएंट्स होंगे उतना ही अच्छा होगा।
Alpha Hydroxy Acid या AHA लोशन का इस्तेमाल आजकल बहुत किया जा रहा है और इसे पिगमेंटेशन को कम करने के लिए अच्छा माना जाता है। अमेरिकन अकादमी ऑफ डर्मेटोलॉजी ने भी इसे स्किन केयर के लिए एक अच्छा ऑप्शन बताया है जो नए स्किन सेल्स की ग्रोथ में मदद करता है और स्किन केयर के लिए अच्छा है। ऐसे में इस तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए।
ये सारे टिप्स आपके अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपको बहुत ज्यादा समस्या है तो पहले डॉक्टर से बात करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik/ Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।