herzindagi
image

Skin Care: साबुन, फेस वॉश नहीं चेहरे को धोने के लिए इस चीज का करें इस्तेमाल

चेहरे की स्किन को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे पर कई सारी समस्या देखने को मिल सकती है। अगर आप भी चेहरे की वजह से परेशानी का सामना कर रही हैं, तो आप घर पर ये खास फेस क्लीन्ज़र तैयार कर सकती सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-10, 14:40 IST

चेहरे पर एक छोटी फुंसी भी खूबसूरती को कम कर देती हैं, जिससे अधिकतर लड़कियां काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर हो रहे पिम्पल्स, रेशेज या इरिटेशन की वजह से काफी परेशान हो गई हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिन्हें कर आप अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आइए जानते हैं उन उपाय के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-04-02T171114.245

ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा रानी के मुताबिक चेहरे की खूबसूरती को कायम रखने के लिए लड़कियां घरेलु उपाय से लेकर बाजार के महंगे प्रोडक्ट तक हर एक चीज को बड़े परफेक्ट तरीके से इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे को धोने के लिए साबुन या फिर फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को क्लीन कर सकती हैं।

सामग्री -

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि घर पर फेस क्लींजर बनाने के तरीका बहुत आसान है। इसे तैयार करने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे-

2 चम्मच बेसन
2 चम्मच दही

यह भी पढ़ें: Homemade Face Cleanser: स्किन हाइड्रेशन के लिए आप घर पर बनाएं फेस क्लींजर, जानें एक्सपर्ट से बनाने का तरीका और फायदे

बनाने का तरीका

2 - 2025-04-02T171116.076

ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा ने आगे बताया कि अब आप घर पर रहकर साबुन या फेस वॉश की जगह बेसन का इस्तेमाल कर चेहरे को खूबसूरत बना सकती है। घर पर क्लींजर तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक कंटेनर में बेसन निकाल लें, उसके बाद इसमें दही मिलाकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद आप थोड़ी देर के लिए इसे चेहरे पर लगा कर रखें, फिर धीरे धीरे चेहरे की मसाज करें। आप मसाज करते वक्त दूध का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे से गंदगी, धूल मिट्टी सब निकल सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रहे जब भी आप फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, तो सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें, उसके बाद इसका इस्तेमाल करें और फिर कुछ देर के बाद इसे वापस धो लें.  इसके अलावा आप फेस क्लींजर को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए ही लगाकर रख सकती हैं। यह पेस्ट आपके चेहरे या बॉडी से टैनिंग को कम करने में भी काफी मदद करेगा।

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

यह भी पढ़ें: Summer Skin Care Tips: गर्मियों में घर से निकलने से पहले फेस पर लगाएं ये 2 चीजें, नहीं होगी टैनिंग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।