Hariyal Teej 2025 Mehndi Designs : वर्किंग वुमन के लिए खास हैं हाथों पर झटपट लग जानें वाली ये मेहंदी डिजाइंस, हरियाली तीज पर जरूर ट्राई करें

वर्किंग वुमन के लिए खास Quick And Easy Mehndi Designs, जो हरियाली तीज पर कम समय में हाथों को देंगी खूबसूरत लुक। देखें तस्वीरें और पाएं सभी का अटेंशन । 
Hariyal Teej Mehndi Designs

हरियाली तीज का त्‍योहार हर महिला को प्रिय होता है। हो भी क्‍यों न सजने-संवरने का यह एक अच्‍छा अवसर जो होता है। खासतौर पर महिलाओं को इस दिन मेहंदी लगाने का एक अच्‍छा बहाना मिल जाता है। हालांकि, वर्किंग महिलाएं अपनी इस ख्‍वाहिश को कई बार पूरा नहीं कर पाती हैं। दरअसल, मेहंदी लगाने और सुखाने का वक्‍त ही उन्‍हें नहीं मिलता है। वहीं फास्‍ट और शॉर्ट मेहंदी डिजाइंस के नाम पर कई बार मेहंदी आर्टिस्‍ट हथेली पर केवल छोटी सी मंडला आर्ट कर और फिंगर टिप को मेहंदी से भर देते हैं। जाहिर है, ऐसी मेहंदी डिजाइन पर किसकी ही नजर जाएगी, फिर बात अगर सइयां जी की हो, तो मेहंदी में कुछ तो खास होना ही चाहिए। तो चलिए आज हम आपको Quick And Easy Mehndi Designs दिखाते हैं, जो दिखने में इतनी आकर्षित लगेंगी कि हर कोई आपके हाथों को बार-बार देखना चाहेगा। बेस्‍ट बात यह है कि आपने यह डिजाइंस पहले कभी नहीं देखी होंगी। तो चलिए फिर जल्‍दी से इन मेहंदी डिजाइंस की एक झलक देख लीजिए।

मोटिफ मेहंदी डिजाइन

हरियाली तीज पर इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप छोटा या बड़ा एक सुंदर सा मोटिफ हथेली के बीच में बनवा सकती हैं। यह मोटिफ गोल, चौकोर, ईंट आदि के शेप में हो सकता है। वहीं ऊंगलियों में आप जाल मेहंदी की डिजाइन लगाकर हाथों को बहुत ही आकर्षक अंदाज दे सकती हैं।

motif hariyali teej mehndi

झरोखा मेहंदी डिजाइन

हरियाली तीज पर अगर आप अपने हाथों पर सुंदर और आकर्षक मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो झरोखा मेहंदी डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह डिजाइन परंपरागत और आधुनिक शैली का सुंदर मेल है, जिसमें झरोखे जैसे आर्कषक पैटर्न बनते हैं जो हाथों की खूबसूरती को और भी निखारते हैं। हुनरमंद मेहंदी आर्टिस्‍ट के लिए इस तरह की मेहंदी लगाना बहुत ही आसान है।

jhrokha hariyali teej mehndi

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन

आजकल ऐसी मेहंदी डिजाइंस भी काफी ट्रेंड में हैं, जिसमें हथेली पर कुछ भी नहीं बनाया जाता है और कलाई पर ब्रेसलेट जैसी खूबसूरत डिजाइन बनाएं और उंगलियों पर बारीक मोटिफ्स बनाकर अपनी मेहंदी डिजाइन को कंप्‍लीट कर लें। इस तरह की मेहंदी डिजाइन बनाने में आपके आर्टिस्‍ट को मात्र 10 मिनट का समय ही लगेगा।

new mehandi designs

गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्‍की मेहंदी की पारंपरिक डिजाइन है, मगर आप इस तरह की डिजाइन में अन्‍य आर्ट एलिमेंट्स को एड करके इसे और भी ज्‍यादा खूबसूरत बना सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन दिखने में बहुत खूबसूरत लगती है और आपको प्‍यारा सा ट्रेडिशनल लुक भी देती है।

gol tikki new designs

चक्र मेहंदी डिजाइन

यह बहुत ही जल्‍दी लग जाने वाली मेहंदी डिजाइन है। बीच में छोटा बड़ा अपनी पसंद के अनुसार चक्र बनाएं और उसे छोटे-छोटे डिजाइन एलिमेंट्स से भर दें। अब आप उंगलियों और कलाई को टार्गेट करें। जहां कलाई में खबसूरत बॉर्डर डिजाइन बनाएं, वहीं उंगलियो को आप फूलों की बेल या फिर बारीक कार्विंग मेहंदी डिजाइन से भर सकती हैं।

easy mehendi designs new

कमल मेहंदी डिजाइन

कमल को मेहंदी डिजाइन में आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। अच्‍छी बात यह है कि आप अगर हथेली के बीच में एक अच्‍छी सी कमल डिजाइन बनवा लेती हैं, तो आपको कलाई में एक सुंदर सी कमल चौक डिजाइन बनवानी होगी और उंगलियों की टिप पर आप लंबे और पतले मोटिफ्स की डिजाइंस बनवा सकती हैं। इस तरह आपके हाथ सुंदर भी नजर आएंगे और दूसरी महिलाओं की मेहंदी से आपकी मेहंदी बहुत अलग भी दिखेगी।

इसे जरूर पढ़ें-Full Hand Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथों में लगाएं फुल हैंड मेहंदी डिजाइन, देखकर लोग करेंगे तारीफ

hariyali teej special mehndi designs

बेल मेहंदी डिजाइन

ऊपर तस्‍वीर में जो मेहंदी डिजाइन दिखाई गई, उसे गौर से देखें। इनती महीने और खूबसूरत फूलों की बेल डिजाइन देख कर लग रहा है मानों सावन का हरा-भरा मौसम आपके हाथों पर खिल उठा हो। इस तरह की बेल डिजाइन आपने पहले कभी नहीं ट्राई की हो तो हरियाली तीज की मेहंदी डिजाइन में इसे जोड़ कर देखें।

Quick And Easy Mehndi Designs

छींट मेहंदी डिजाइन

छींट मेंदी डिजाइन का ट्रेंड कुछ वक्‍त से हॉट टॉक बना हुआ है। हालांकि, आपको अपने मेहंदी आर्टिस्‍ट को यह डिजाइन दिखानी पड़ेगी नहीं तो वे मेहंदी के नाम पर कुछ ऐसा आपके हाथों पर लगा देंगे कि डायजेस्‍ट नहीं होगा। छींट मेहंदी में बहुत ही बारीक और छोटे मोटिफ्स बनाए जाते हैं। इन्‍हें जितनी सावधानी से बनाया जाएगा मेहंदी उतनी खूबसूरत नजर आएगी।

easy mehendi

मॉडर्न मेहंदी आर्ट

ऊपर जो तस्‍वीर आप देख रही हैं, उसे बनने में एक मेहंदी आर्टिस्‍ट को 10 मिनट से अधिक नहीं लगेंगे। यह मेहंदी डिजाइन को सबसे ट्रेंडी अंदाज है। इस तरह के डिजाइंस में या तो आप केवल कलाई से हाफ हथेली तक मेहंदी डिजाइन बनाएं या फिर उंगलियों से अपर हथेली तक। बस इतना सी मेहंदी डिजाइन हाथों में भरी-भरी मेहंदी लगाने वाली महिलाओं को भी जलाने के लिए काफी है।

इसे जरूर पढ़ें-Mehndi Designs for Teej: कैरी मेहंदी की ये 5 डिजाइंस दिल चुरा लेंगी आपका, इस हरियाली तीज जरूर ट्राई करें

mehandi designs for hariyali teej

हरजिंदगी की तरफ से हरियाली तीज की आपको शुभकामनाएं। मेहंदी की यह आसान और सुंदर डिजाइंस को आप भी अपने हाथों पर लगवाएं और तीज के त्‍योहार को स्‍पेशल बनाएं। लेख पसंद आया हो तो उसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी मेहंदी से जुड़े लेख पढ़ने के लिए हरजिंदगी वेबसाइट को देखते रहें।

Image Credit: Lahari Palreddy/ pinterest, Life diaries/ pinterest, AbuBakar/pinterest,luxuba/pinterest, Anushka Singh Chauhan/pinterest, Táññàz Lämhå/pinterest,Sania/pinterest, Andleeb/pinterest, Fashion/pinterest

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP