Green Lehenga Designs: जल जाएंगी पड़ोस की भाभियां, जब हरियाली तीज पार्टी में पहनेंगी ऐसे 3 खूबसूरत ग्रीन लहंगे

Green lehengas for hariyali teej party: यदि आप भी हरियाली तीज पार्टी का हिस्सा होने जा रही हैं, तो आज हम आपके लिए खूबसूरत ग्रीन लहंगों का कलेक्शन लेकर आए हैं। जिनको पहनकर आप पार्टी में सबसे गॉर्जियस अंदाज में नजर आएंगी।
Hariyali Teej outfits for women

हर साल सावन महीने में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व ढेरों खुशियां और उमंग लेकर आता है। हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रखने के साथ पूजापाठ करती हैं। साथ ही, इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। हरियाली तीज राजस्थान का प्रमुख पर्व है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। वहीं महिलाएं हर फेस्टिवल की तरह इसपर भी खूब सजती संवरती हैं। वहीं हरियाली तीज से पहले जगह-जगह कई तरह के आयोजन और थीम पार्टी आयोजित होती हैं। जहां पर कई कॉम्पिटिशन और नृत्य आदि का आयोजन होता है। इस दिन महिलाएं झूला भी झूलती हैं।

इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। ऐसे में यदि आप भी हरियाली तीज से पहले या उस दिन किसी आयोजन का हिस्सा होने जा रही हैं और इस मौके पर आप हरे रंग के ऑउटफिट से खुद को गॉर्जियस लुक देना चाहती हैं तो हम आपको इस लेख में कुछ डिफरेंट ग्रीन रंग के लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप हरियाली तीज पार्टी में पहनकर एकदम पारंपरिक अंदाज में नजर आएंगी। इनके संग हम आपको ज्वेलरी, मेकअप और हेयर स्टाइल का भी आइडिया देंगे। आपको ग्रीन कलर के इन लहंगों में देखकर भाभियां भी जल जाएंगी।

हरियाली तीज पार्टी के लिए ग्रीन लहंगे डिजाइंस

आप नीचे दिखाए जा रहे ग्रीन कलर के इन लहंगों से आइडिया लेकर खुद को पार्टी स्टार बना सकती हैं। आइए देख लेते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स।

ग्रीन फ्लोरल प्रिंट लहंगा

यदि आप पार्टी में खुद को स्टाइलिश लुक में देखना चाहती हैं, तो उसके लिए यह ग्रीन फ्लोरल प्रिंट लहंगा बेस्ट रहेगा। चिनोन सिल्क फैब्रिक का यह लाइट ग्रीन लहंगा बेहद क्लासी लुक दे रहा है। इसके संग आप मैचिंग या कंट्रास्ट सिल्वर कलर की स्लीवलेस चोली और नेट का दुपट्टा पेयर कर सकती हैं। इस लहंगे के साथ स्लीक का सिल्वर स्टोन नेकलेस और स्मॉल इयररिंग्स बेस्ट रहेंगे। साथ में आप ग्लॉसी मेकअप और फंकी बन हेयर स्टाइल बनाएं। हाथों में ग्रीन और सिल्वर चूड़ियां पहनकर आपका लुक बेहद स्मार्ट लगेगा।

floral green lehenga

जरी वर्क ग्रीन सिल्क लहंगा

आप हरियाली तीज के मौके पर इस तरह का सिल्क वाला जरी वर्क लहंगा भी कैरी कर सकती हैं। ऐसे लहंगे आपको ट्रेडिशनल टच देंगे। इस तरह के लहंगे मैरिड महिलाओं के लिए बेस्ट रहते हैं। इनको कैरी करके आप हरियाली तीज की थीम पार्टी में क्वीन नजर आएंगी। यह लहंगे फेस्टिवल के मौके पर काफी ब्यूटीफुल लुक देते हैं। लहंगे के साथ में आप शार्ट स्लीव्स का ब्लाउज और सिल्क का ही दुपट्टा पेयर करें। इनके संग आप कुंदन ज्वेलरी स्टाइल करें। साथ में बोल्ड मेकअप और हाई बन विद गजरा हेयर स्टाइल आपको परफेक्ट लुक देगी।

ये भी पढ़ें:हरियाली तीज पर ये प्रिंटेड साड़ियां आपके लुक में लगाएंगी चार-चांद, देखें डिजाइंस

silk green lehenga

ऑर्गेंजा ग्रीन लहंगा

यदि आपको हरियाली तीज पार्टी में एलिगेंट लुक में नजर आना है तो उसके लिए यह ऑर्गेंजा लहंगा बेस्ट रहेगा। ऐसे लहंगे आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं। ऑर्गेंजा लहंगों का लुक देखने में काफी हैवी लगता है, लेकिन कैरी करने पर यह काफी आरामदायक और लाइट फील होते हैं। इस लहंगे के साथ आप फुल स्लीव्स की गोल्डन चोली और ग्रीन दुपट्टा कैरी करें। साथ में गोल्डन नेकलेस और झुमकी इयररिंग्स पहनें। हेयर स्टाइल को आप हाफ करके रखें और मेकअप को मिनिमल टच दें।

ये भी पढ़ें:सावन में इस तरह से स्टाइल करें ग्रीन लहंगा, लगेगा गजब का लुक

orgenza green lehenga

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: MYNTRA/Fusionic/PURVAJA/Ragavi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP