Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

Navratri Ke Niyam: नवरात्रि में की है मां की स्थापना तो क्या घर बंद करके जा सकते हैं कहीं बाहर?

अक्सर लोग किसी कारणवश नवरात्रि के दौरान घर बंद कर बाहर चले जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि घर में माता की स्थापना और ज्योत जलाने के बाद वे घर को ताला लगाकर चले जाते हैं। आइये जानते हैं, ऐसा करना सही है या गलत और क्या होता है इसका प्रभाव।
Updated:- 2025-09-22, 17:41 IST
can we close home and leave during navratri

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है और इस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी होता है। ये नियम तभी सही से माने जा सकते हैं, जब व्यक्ति इन नौ दिनों में घर पर रहे। लेकिन, कई बार लोग कुछ कारणों से घर बंद करके बाहर चले जाते हैं। यहां तक कि कई भक्त घर में माता की चौकी स्थापित करने और ज्योत जलाने के बाद घर को बंद कर देते हैं, जिससे माता रानी भी घर में बंद हो जाती हैं।

वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स बताते हैं कि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। उनका कहना है कि जब हम देवी को घर में बुलाते हैं, तो उनकी सेवा और पूजा-पाठ की जिम्मेदारी हमारी होती है। घर को बंद करके चले जाने से माता का अपमान होता है, जिससे वे नाराज हो सकती हैं। ऐसा करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं इस बारे में और भी विस्तार से।

क्या नवरात्रि के दौरान घर बंद करके बाहर चले जाना ठीक है?

नवरात्रि में ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव होता है। ऐसे में जब हम घर बंद करके नवरात्रि के दौरान जाते हैं तो इससे शुभ प्रभाव डालने वाले ग्रह भी अशुभ असर दिखाने लगते हैं।

navratri mein ghar band karna shubh ya ashubh

नवरात्रि के दौरान घर बंद करके जाने से न सिर्फ राहु का दुष्प्रभाव पड़ता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जाएं, बुरी नजर, काली शक्तियां आदि आपके घर में डेरा जमा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Navratri Mein Ghee Ke Upay: इस बार की नवरात्रि है बहुत चमत्कारी, घी के इन अचूक उपायों से दूर होगी आपकी विपदा सारी

नवरात्रि के दौरान घर को न तो बंद करना चाहिए और न ही घर खाली छोड़ना चाहिए। किसी न किसी को घर में अवश्य रहना चाहिए। इसके पीछे का धार्मिक कारण भी मौजूद है।

navratri mein ghar band karne se kya hota hai

धार्मिकता के अनुसार, नवरात्रि में माता रानी अपने भक्तों के घर आती हैं और उन पर अपनी कृपा बरसाती हैं। ऐसे में नवरात्रि के दौरान घर बंद होगा तो माता रानी उल्टे पैर लौट जाएंगी।

माता रानी का घर में वास नहीं होगा तो ग्रहों की अशुभता से संकटों का जीवन में आगमन होने लगेगा। नवरात्रि के दौरान माता रानी को स्थापित करने के बाद तो बिलकुल भी घर बंद न करें।

यह भी पढ़ें: Navratri Vrat Ke Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं? जानें किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

इसके अलावा, ऐसा करने से भी जीवन और घर में नकारात्मकता बढ़ेगी कि आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो माता रानी को अपने साथ ले जाएं तो घर बंद कर दें। सफर में देवी-देवताओं को ले जाना वर्जित है।

kya navratri mein ghar band karna sahi hai

शारदीय नवरात्रि से जुड़े अन्य लेख

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
नवरात्रि के दौरान माता रानी को कौन सा फूल अर्पित करना चाहिए?
नवरात्रि के दौरान माता रानी को गुड़हल का फूल अर्पित करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। 
नवरात्रि के दौरान माता रानी के लिए किस प्रकार का दीया जलाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है?
नवरात्रि के दौरान माता रानी के लिए अष्टमुखी घी का दीया जलाना बहुत शुभ माना जाता है।  
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।