Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

Nav Durga Beej Mantra 2024: क्या हैं नौ देवियों के 9 बीज मंत्र? जानें जाप के लाभ

नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है। साथ ही, पूजन के समय मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के नौ बीज मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जता है। 
Updated:- 2025-09-20, 11:20 IST
image

शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर, दिन गुरुवार से शुरू हो रही है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है। साथ ही, पूजन के समय मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के नौ बीज मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कौन से हैं नव दुर्गा बीज मंत्र और क्या हैं उन मंत्रों के जाप के लाभ।

नव दुर्गा बीज मंत्र का जाप और उसके लाभ

मां शैलपुत्री- ॐ शं शैलपुत्र्यै नमः
मां शैलपुत्री के बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति में स्थिरता, आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति बढ़ती है।

nav durga beej mantra ke niyam

मां ब्रह्मचारिणी- ॐ क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नमः
मां ब्रह्मचारिणी के बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति में ज्ञान का संचार होता है और तपोगुण का जन्म होता है।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि पर जौ के अलावा घर में और क्या बो सकते हैं?

मां चंद्रघंटा- ॐ ह्लीं चंद्रघंटायै नमः
मां चंद्रघंटा के बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।

मां कूष्मांडा- ॐ क्लीं कूष्मांडा यै नमः
मां कूष्मांडा के बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर बनता है और रोगों-दोषों से मुक्ति मिलती है।

मां स्कंद माता- ॐ ह्लीं स्कंद मातायै नमः
मां स्कंदमाता के बीज मंत्र का जाप करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और संतान का भाग्योदय हो जाता है।

मां कात्यायनी- ॐ ह्लीं कात्यायनी नमः
मां कात्यायिनी के बीज मंत्र का जाप करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

मां कालरात्रि- ॐ क्लीं कालरात्र्यै नमः
मां कालरात्रि के बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के भीतर का भय दूर होता है और उसमें निर्भीकता का संचार होता है।

यह भी पढ़ें: कैसे करें नवरात्रि पर माता की चौकी की स्थापना? जानें पूजा विधि से लेकर दिशा तक सभी जरूरी बातें

मां महागौरी- ॐ क्लीं महागौर्यै नमः
मां महागौरी के बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को शक्ति, बुद्धि, धन-ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि, वैभव आदि की प्राप्ति होती है।

nav durga beej mantra ke labh

मां सिद्धिदात्री- ॐ सिद्धिदात्र्यै नमः
मां सिद्धिदात्री के बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सभी प्रकार की सिद्धियों की प्राप्ति होती है और दिव्य ऊर्जा जागृत होती है।

शारदीय नवरात्रि से जुड़े अन्य लेख

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन से हैं मां दुर्गा के नौ अवतारों के नौ बीज मंत्र और क्या हैं उन्हें जपने के लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।