ahan Kharidne Ka Shubh Muhurat 2026

Vahan Kharidne ka Shubh Muhurat 2026: जनवरी से दिसंबर तक कार, स्कूटी, बाइक खरीदने के लिए बहुत ही शुभ हैं ये दिन, तिथि और शुभ मुहूर्त जानें

Vahan Kharidne Ka Shubh Muhurat 2026: जनवरी से दिसंबर तक कार, बाइक, स्कूटी और अन्य वाहनों के लिए तिथि, नक्षत्र और शुभ समय की पूरी जानकारी पंडित सौरभ त्रिपाठी के अनुसार। सुरक्षित और लाभकारी वाहन क्रय के लिए सभी माहवार मुहूर्त देखें।
Editorial
Updated:- 2025-12-15, 13:44 IST

हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले हमेशा मुहूर्त देखा जाता है। चाहे वह विवाह हो, गृह प्रवेश हो, मुंडन संस्कार हो या कोई नया व्यवसाय शुरू करना हो। दरअसल मुहूर्त देखकर कोई भी काम करने से वह सफल होता है और घर में सुख-शांति लेकर आता है। इतना ही नहीं, इससे बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इसी तरह, वाहन खरीदने के मामले में भी मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। वाहन खरीदना केवल आर्थिक लेन-देन नहीं है, बल्कि इसे घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। इसलिए हमने पंडित सौरभ त्रिपाठी से वर्ष 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक के वाहन क्रय के शुभ मुहूर्त पूछे हैं।

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त  (Vahan Kharidne Ka Shubh Muhurat 2026)

नीचे जनवरी से दिसंबर 2026 तक कार, बाइक, स्कूटी व अन्य वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथियां माहवार टेबल में दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- Vahan Kharidne ka Muhurat December 2025: 5 और 15 ही नहीं दिसंबर की इन 6 तारीखों पर भी है वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें डेट्स

car kab khariden

 

जनवरी 2026 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

अगर आप नए साल की शुरुआत कार, बाइक या स्कूटी खरीदकर करना चाहते हैं, तो जनवरी 2026 में ये तिथियां बेहद शुभ मानी जा रही हैं।

दिनांक

शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
गुरुवार, 01 जनवरी 2026                 07:14 एएम से 10:22 पीएम                                               रोहिणी                          त्रयोदशी                      
रविवार, 04 जनवरी 2026 06:53 पीएम से 08:04 पीएम                                            मृगशिरा पूर्णिमा
सोमवार, 12 जनवरी 2026 12:42 पीएम से 09:05 पीएम स्वाती दशमी
बुधवार, 14 जनवरी 2026 07:15 एएम से 05:52 पीएम अनुराधा एकादशी
बुधवार, 21 जनवरी 2026 07:14 एएम से 02:47 एएम (22 जनवरी) धनिष्ठा, शतभिषा तृतीया
बुधवार, 28 जनवरी 2026 09:26 एएम से 07:11 एएम (29 जनवरी) रोहिणी दशमी, एकादशी
गुरुवार, 29 जनवरी 2026 07:11 एएम से 01:55 पीएम मृगशिरा एकादशी

फरवरी 2026 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

अगर आप फरवरी 2026 में कार, बाइक या स्कूटी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए दिन ज्योतिष के अनुसार बेहद शुभ माने जा रहे हैं।

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
रविवार, 01 फरवरी 2026                      07:09 एएम से 11:58 पीएम                              पुष्य                               पूर्णिमा                              
शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 07:06 एएम से 07:06 एएम हस्त, चित्रा पञ्चमी, षष्ठी
बुधवार, 11 फरवरी 2026 09:58 एएम से 10:53 एएम ज्येष्ठा, अनुराधा नवमी, दशमी
गुरुवार, 26 फरवरी 2026 06:49 एएम से 12:11 पीएम मृगशिरा दशमी
शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 10:48 एएम से 10:32 पीएम पुनर्वसु एकादशी

मार्च 2026 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

मार्च 2026 में वाहन खरीदने के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। नीचे टेबल में कुछ तिथियां दी गई हैं, आप उन पर अपना मनचाहा वाहन खरीद सकते हैं। 

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
गुरुवार, 05 मार्च 2026 05:03 पीएम से 06:41 एएम (06 मार्च) हस्त तृतीया
शुक्रवार, 06 मार्च 2026 06:41 एएम से 05:53 पीएम हस्त, चित्रा तृतीया
सोमवार, 16 मार्च 2026 09:40 एएम से 06:29 एएम (17 मार्च) धनिष्ठा त्रयोदशी
सोमवार, 23 मार्च 2026 08:49 पीएम से 06:21 एएम (24 मार्च) रोहिणी षष्ठी
शुक्रवार, 27 मार्च 2026 10:06 एएम से 06:16 एएम (28 मार्च) पुनर्वसु पुष्यदशमी

अप्रैल 2026 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

अप्रैल 2026 में भी वाहन खरीदने के लिए आपको 5 तिथियां मिलेंगी। इनके शुभ मुहूर्त नीचे बताए गए हैं। 

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
बुधवार, 01 अप्रैल 2026 04:17 पीएम से 06:10 एएम (02 अप्रैल) हस्त पूर्णिमा
गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 06:10 एएम से 06:09 एएम (03 अप्रैल हस्त, चित्रा पूर्णिमा, प्रतिपदा
सोमवार, 06 अप्रैल 2026 02:10 पीएम से 02:57 एएम (07 अप्रैल) अनुराधा पञ्चमी
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 05:47 एएम से 07:21 पीएम पुष्य अष्टमी
बुधवार, 29 अप्रैल 2026 05:42 एएम से 07:51 पीएम हस्त त्रयोदशी

मई 2026 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

मई 2026 में भी वाहन खरीदे जा सकते हैं। हालांकि, इस माह बहुत ही कम ऐसी तिथियां हैं, जब आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। पंडित जी कुछ के बारे में हमें मंगल मुहूर्त के साथ बताते हैं

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
शुक्रवार, 01 मई 2026 05:41 एएम से 04:35 एएम (02 मई) स्वाती पूर्णिमा, प्रतिपदा
सोमवार, 04 मई 2026 05:38 एएम से 09:58 एएम अनुराधा तृतीया
गुरुवार, 14 मई 2026 11:20 एएम से 10:34 पीएम रेवती त्रयोदशी

जून 2026 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

जून 2026 में वाहन खरीदने के लिए कई शुभ संयोग बन रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ तिथियों पर पुनर्वसु, हसत, चित्रा और स्‍वाती आदि नक्षत्र होने की वजह से नया वाहन खरीदने के लिए काफी अच्‍छा समय है। 

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
बुधवार, 17 जून 2026 05:23 एएम से 09:38 पीएम पुनर्वसु, पुष्य तृतीया
सोमवार, 22 जून 2026 10:22 एएम से 03:39 पीएम हस्त अष्टमी
बुधवार, 24 जून 2026 05:24 एएम से 05:25 एएम (25 जून) चित्रा, स्वाती दशमी, एकादशी
गुरुवार, 25 जून 2026 05:25 एएम से 04:29 पीएम स्वाती एकादशी

जुलाई 2026 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

जुलाई 2026 में वाहन खरीदने के लिए कई शुभ तिथियां और नक्षत्र बन रहे हैं, जिनमें नई कार, बाइक या स्कूटी खरीदते हैं, तो फल प्राप्‍त हो सकते हैं। 

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
गुरुवार, 02 जुलाई 2026 09:37 एएम से 05:27 एएम (03 जुलाई) श्रवण तृतीया
रविवार, 12 जुलाई 2026 05:32 एएम से 10:29 पीएम रोहिणी, मृगशिरा त्रयोदशी
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 05:38 एएम से 04:36 एएम (25 जुलाई) अनुराधा दशमी, एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई 2026 05:41 एएम से 09:30 पीएम श्रवण धनिष्ठाप्रतिपदा

अगस्त 2026 में वाहन खरीद का शुभ मुहूर्त

अगस्त 2026 में वाहन खरीदने के लिए कई तिथियां बताई गई हैं। सावन होने की वजह से यह महीना वैसे भी शुभ होगा। इन तिथियों पर आप छोटा या बड़ा कोई भी वाहन खरीद सकते हैं। 

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
सोमवार, 07 अगस्त 06:43 पीएम से 05:46 एएम (08 अगस्त) रोहिणी दशमी
रविवार, 09 अगस्त 05:47 एएम से 11:04 एएम मृगशिरा एकादशी
सोमवार, 17 अगस्त 05:51 एएम से 05:52 एएम (18 अगस्त) चित्रा पंचमी, षष्ठी
गुरुवार, 20 अगस्त 09:08 एएम से 09:18 पीएम अनुराधा अष्टमी
शुक्रवार, 28 अगस्त 05:57 एएम से 03:13 एएम (29 अगस्त) शतभिषा पूर्णिमा, प्रतिपदा

सितंबर 2026 में वाहन खरीद का शुभ मुहूर्त

सितंबर 2026 में वाहन खरीद के लिए कुछ खास दिन शुभ माने गए हैं, इन तिथियों पर वाहन लेने से सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है।

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
शुक्रवार, 04 सितंबर 06:00 एएम से 12:13 एएम (05 सितंबर) रोहिणी, मृगशिरा अष्टमी
रविवार, 13 सितंबर 07:08 एएम से 06:05 एएम (14 सितंबर) हस्त, चित्रा तृतीया
गुरुवार, 17 सितंबर 06:07 एएम से 10:47 एएम अनुराधा षष्ठी
गुरुवार, 24 सितंबर 06:10 एएम से 11:18 पीएम धनिष्ठा, शतभिषा त्रयोदशी

अक्टूबर 2026 में वाहन खरीद का शुभ मुहूर्त

अक्टूबर 2026 में वाहन खरीद के लिए 2 विशेष शुभ दिन निर्धारित हैं, इन तिथियों पर वाहन लेने से लाभ बढ़ता है।

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
बुधवार, 21 अक्टूबर 06:25 एएम से 06:26 एएम (22 अक्टूबर) धनिष्ठा, शतभिषा दशमी, एकादशी
बुधवार, 28 अक्टूबर 01:26 पीएम से 01:06 एएम (29 अक्टूबर) रोहिणी तृतीया

नवंबर 2026 में वाहन खरीद का शुभ मुहूर्त

नवंबर 2026 में वाहन खरीद के लिए शुभ दिन और मुहूर्त इस प्रकार हैं, इन तिथियों पर वाहन लेने से आपके रुके काम पूरे होने लगेंगे। 

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
रविवार, 01 नवंबर 02:51 पीएम से 04:30 एएम (02 नवंबर) पुष्य अष्टमी
शुक्रवार, 06 नवंबर 10:30 एएम से 06:37 एएम (07 नवंबर) हस्त, चित्रा त्रयोदशी
बुधवार, 25 नवंबर 06:52 एएम से 04:50 पीएम रोहिणी प्रतिपदा
गुरुवार, 26 नवंबर 01:15 पीएम से 05:47 पीएम मृगशिरा तृतीया
रविवार, 29 नवंबर 06:55 एएम से 10:59 एएम पुष्य षष्ठी

दिसंबर 2026 में वाहन खरीद का शुभ मुहूर्त

दिसंबर 2026 में वाहन खरीद के लिए शुभ दिन और मुहूर्त इस प्रकार हैं, इन तिथियों पर वाहन लेने से आपके साथ सब कुछ शुभ होगा। 

दिनांक शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि
गुरुवार, 03 दिसंबर 09:23 एएम से 06:59 एएम (04 दिसंबर) हस्त दशमी, एकादशी
रविवार, 06 दिसंबर 07:00 एएम से 01:38 पीएम स्वाती त्रयोदशी
रविवार, 13 दिसंबर 04:47 पीएम से 07:06 एएम (14 दिसंबर) श्रवण पञ्चमी
बुधवार, 23 दिसंबर 10:47 एएम से 04:53 एएम (24 दिसंबर) मृगशिरा पूर्णिमा
बुधवार, 30 दिसंबर 03:36 पीएम से 07:14 एएम (31 दिसंबर) हस्त अष्टमी

वाहन खरीदने के लिए पंचांग और शुभ तिथि

हिन्दू पंचांग में वर्ष 2026 में कार, बाइक, ट्रक, स्कूटी और अन्य सभी प्रकार के कमर्शियल और नॉन-कमर्शियल वाहनों की खरीद के लिए विशेष तिथि, नक्षत्र और लग्न निर्धारित किये गये हैं। इन मुहूर्तों का पालन करने से वाहन से जुड़ी दुर्घटनाओं और जोखिमों की संभावना कम होती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वाहन खरीदने का शुभ समय देखकर खरीदे गए वाहन न केवल सुरक्षित रहते हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों के लिए सौभाग्य और लाभ भी लाते हैं।

यह भी पढ़ें- Number Plate Hacks: अलग-अलग स्टेट की गाड़ी को पहचानने का तरीका क्या है, जानें ब्लू और काली नंबर प्लेट किसे मिलती है?

gadi kab khariden

शुभ मुहूर्त में कौन-कौन से तत्व महत्वपूर्ण हैं

वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त का निर्धारण पंचांग में वार, तिथि, नक्षत्र और लग्न के अनुसार किया जाता है।

  1. वार: प्रत्येक दिन का अपना महत्व होता है। कुछ दिन विशेष रूप से शुभ होते हैं, जिनमें वाहन खरीदना लाभकारी होता है।
  2. तिथि: किसी भी काम की सफलता तिथि पर भी निर्भर करती है। विशेष तिथियों पर वाहन खरीदने से आर्थिक लाभ और सुरक्षा बढ़ती है।
  3. नक्षत्र: नक्षत्र का प्रभाव वाहन और उसके मालिक दोनों पर पड़ता है। शुभ नक्षत्र में वाहन खरीदने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  4. लग्न: खरीदारी के समय का लग्न भी शुभ मुहूर्त में अहम भूमिका निभाता है। यह वाहन के दीर्घकालिक लाभ और सुरक्षा से जुड़ा होता है।

यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;