Navratri Vrat Ke Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं? जानें किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की पूजा और साधना के लिए समर्पित है। इन नौ दिनों में भक्त देवी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से नवरात्रि के व्रत का विशेष महत्व है। माना जाता है कि व्रत रखने से शरीर और मन शुद्ध होते हैं और ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है। ज्योतिष के अनुसार, इन नौ दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा करने से ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मकता में बदल जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि नवरात्रि व्रत के कुछ नियम भी होते हैं जिनका पालन करने से ही व्रत पूर्ण माना जाता है और उसका फल चौगुना मिलता है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि नवरात्रि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
नवरात्रि व्रत के दौरान क्या खाएं?
नवरात्रि के दौरान फल खाना शुभ और सात्विक माना जाता है। इसके अलावा, आप नवरात्रि व्रत के दौरान दूध, दही, पनीर, छाछ और घी का सेवन कर सकते हैं।
वहीं, सब्जियों में नवरात्रि के दौरान आलू, शकरकंद, कद्दू, लौकी, अरबी और टमाटर की सब्जियां खाना लाभकारी होता है क्योंकि हर एक सब्जी हर एक ग्रह से जुड़ी है।

व्रत के दौरान सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, राजगीरा का आटा और समा के चावल का उपयोग किया जाता है। इनसे बनी चीजें खाना ग्रहों को मजबूत करता है।
साबूदाना भी व्रत में खूब खाया जाता है। इसकी खिचड़ी, वड़े या खीर बनाई जाती है। इसके अलावा, मखाना, मूंगफली, बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवे भी खाए जा सकते हैं।
नवरात्रि व्रत के दौरान क्या न खाएं?
व्रत के दौरान कुछ चीजों का सेवन करना वर्जित होता है क्योंकि वे तामसिक मानी जाती हैं और व्रत की शुद्धता को प्रभावित कर सकती हैं। इसमें सबसे पहले आता है नमक।
गेहूं, चावल, सूजी, मैदा, बेसन और सभी तरह की दालें व्रत में नहीं खाई जाती हैं। इन्हें खाने से न सिर्फ व्रत नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है बल्कि ग्रह कमजोर होते हैं।

वहीं, नवरात्रि व्रत के दौरान प्याज और लहसुन को सख्ती से वर्जित माना गया है। मांस, मछली, अंडे और शराब का सेवन पूरी तरह से वर्जित है। इससे व्रत खंडित हो जाता है।
साथ ही, ग्रहों का दुष्प्रभाव पड़ता है और जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। हल्दी, हींग, सरसों और गरम मसाले जैसे कुछ मसालों का भी सेवन नहीं किया जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- नवरात्रि के दौरान माता रानी को कौन सा फूल अर्पित करना चाहिए?
- नवरात्रि के दौरान माता रानी को गुड़हल का फूल अर्पित करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
- नवरात्रि के दौरान माता रानी के लिए किस प्रकार का दीया जलाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है?
- नवरात्रि के दौरान माता रानी के लिए अष्टमुखी घी का दीया जलाना बहुत शुभ माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।