50 की उम्र में भी दिखेंगी जवां और खूबसूरत, अच्छी सेहत के लिए कभी न छोड़ें ये 5 काम

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं का शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप खुद को जवां और खूबसूरती बनाए रख सकती हैं। सही आदतों और आयुर्वेदिक उपचारों के माध्यम न केवल आप स्वस्थ रह सकती हैं, बल्कि अपने आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन 5 चीजों को अपने रूटीन में शामिल करके आप 50 की उम्र में भी जवां और खूबसूरत दिख सकती हैं।
ये आसान उपाय न सिर्फ आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे, बल्कि आपको एनर्जी और शक्ति भी प्रदान करेंगे। इन उपायों के बारे में हमें योगा एक्सपर्ट स्मृति बता रही हैं। आइए, इन उपायों के बारे में जानते हैं।
नेवल ऑयलिंग

नाभि में तेल लगाने को आयुर्वेद में नेवल ऑयलिंग कहते हैं। यह शरीर के कई अंगों तक पहुंचने वाली कई नसों के लिए एक कनेक्टिंग चैंबर होता है। नाभि में तेल लगाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। आप रात को सोने से पहले या सुबह नहाने के बाद नाभि में तेल लगा सकती हैं।
- डाइजेशन अच्छा होता है।
- फर्टिलिटी में सुधार होता है।
- पीरियड्स में होने वाला दर्द दूर होता है।
- जोड़ों का दर्द दूर होता है।
- चेहरे पर ग्लो आता है।
नस्य

यह एक आयुर्वेदिक उपचार है, जिसमें नाक में औषधीय तेल डाले जाते हैं। नस्य शब्द का अर्थ नाक होता है। आयुर्वेद में, नस्य को कंधों से ऊपर होने वाले रोगों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इससे भी हेल्थ को कई फायदे होते हैं-
- सांसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
- मेंटल हेल्थ अच्छी होती है।
- माइग्रेन और सिरदर्द से राहत मिलती है।
- फेशियल पैरालिसिस और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में राहत दिलाता है।
- तनाव दूर होता है।
- साइनसाइटिस में भी राहत देता है।
स्कैल्प की मसाज

बालों और तनाव को दूर करने के लिए उंगलियों से स्कैल्प की मालिश की जाती है। यह बेजान बालों के रोम को उत्तेजित करने और ग्रोथ को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है। रात में सोने और सुबह उठने के बाद स्कैल्प की मसाज करें।
- बालों की सेहत अच्छी रहती है।
- बालों का झड़ना कम होता है।
- माइग्रेन और सिरदर्द से राहत मिलती है।
- तनाव कम होता है।
- बाल मजबूत होते हैं।
- डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।
इसे भी पढ़ें-रात को सोने से पहले शरीर के इन 5 हिस्सों की करें मालिश, सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त
ड्राई ब्रशिंग

ड्राई ब्रशिंग में नेचुरल ब्रिसल ब्रश से शरीर की धीरे-धीरे मालिश की जाती है, जिससे त्वचा को एक्सफोलिएट करने, लिम्फेटिक सिस्टम को उत्तेजित करने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिलती है। नहाने से पहले ड्राई ब्रशिंग करने से न सिर्फ त्वचा में निखार आता है, बल्कि तनाव भी दूर होता है।
- त्वचा मुलायम होती है।
- डेड स्किन हटती है।
- ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
- टैन दूर करने में मिलती है।
- स्किन डिटॉक्स होती है।
- तनाव दूर होता है।
अभ्यंग (शरीर की मालिश)
अभ्यंग, एक प्रकार का आयुर्वेदिक मालिश है, जिसमें शरीर की गुनगुने तेल से मालिश की जाती है। यह तन और मन की एनर्जी को बैलेंस, बॉडी का टेम्परेचर कंट्रोल और ब्लड फ्लो को बेहतर करता है। साथ ही, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शरीर की मालिश हमेशा खाली पेट करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपकी सेहत दुरुस्त रहती है, बल्कि आप लंबे समय तक जवां और खूबसूरत दिखाई देती हैं।
- एजिंग प्रोसेस स्लो करता है।
- डाइजेशन बेहतर होता है।
- फर्टिलिटी में सुधार होता है।
- दृष्टि में सुधार होता है।
- नर्वस सिस्टम में सुधार होता है।
- रात को गहरी नींद आती है।
- मेंटल ट्रॉमा को दूर करता है।
पादाभ्यंगम (पैरों की मालिश)

यह एक ऐसी मालिश है, जिससे आपको आराम महसूस होता है। इसे रोजाना सोने से पहले करने की सलाह दी जाती है। पैरों की हल्की मालिश करने ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है और आपको आराम महसूस होता है।
- प्रीमेंसट्रूअल सिंड्रोम से राहत देता है।
- एडिमा (शरीर के टिशुओं में लिक्विड जमा होने की वजह से होती है) में फायदा करता है।
- फ्लैट फीट पैरों वाली महिलाओं के लिए मददगार है।
- सेक्सुअल ड्राइव में सुधार करती है।
- रेस्टलेस लेग सिंड्रोम (यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें पैर हिलाने की तीव्र इच्छा होती है) में राहत देती है।
- डिटॉक्सिफ़िकेशन में मदद करती है।
- आईस्ट्रेन को कम करती है।
आप भी हेल्दी और यंग दिखने के लिए ये सारे काम जरूर करने चाहिए। अगर आपको हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।