योग से आंखों को हेल्दी और सुंदर बनाएं, रोजाना करें ये 4 आसन

हमारी आंखें कुदरत का एक अनमोल तोहफा हैं, जिसकी मदद से हम इस रंग-बिरंगी दुनिया की सुंदरता को देखते है। आंखें हमारी सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक हैं, इनकी सुरक्षा के लिए हमें आवश्यक उपाय करना चाहिए। योग के माध्यम से हम अपनी आंखों को स्वास्थ्य रख सकते हैं।आंखों के लिए सबसे अच्छे योगासन के बारे में हमें योगा मास्टर, फिलांथ्रोपिस्ट, धार्मिक गुरू और लाइफस्टाइल कोच ग्रैंड मास्टर अक्षर जी बता रहे हैं।
त्राटक ध्यान हमारी याददाश्त और एकाग्रता के साथ-साथ आपकी दृष्टि को बेहतर बनाने में मदद करता हैं। त्राटक ध्यान मोमबत्ती या दीये की लौ, सूर्य, चन्द्रमा अथवा बिंदु पर भी त्राटक ध्यान का अभ्यास कर सकते हैं। यह ध्यान की तकनीक से अंधापन और कमजोर दृष्टि की संभावना कम हो जाती है। यह मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी आंखों की बीमारियों की रोकथाम में भी मदद करता है।
योगासन
हलासन

- अपनी पीठ के बल लेट जाएं।
- हथेलियों को अपने शरीर के बगल में फर्श पर रखें।
- अपने पैरों को 90 डिग्री के एंगल में ऊपर उठाएं।
- अपनी हथेलियों को फर्श पर मजबूती से रखें और अपने पैरों को अपने सिर के पीछे लगाएं।
- शरीर के मध्य और निचले हिस्से को फर्श से ऊपर उठाने दें।
- अपने हाथों से पीठ को सहारा दें। आसन में कुछ देर रहें।
इसे जरूर पढ़ें:आंखों को सुंदर और हेल्दी बनाने के लिए रोजाना करें ये 3 योगासन
अधोमुखश्वानासन

- अपने हाथों और पैरों के बल आ जाएं।
- शरीर को एक मेज़ की स्थिति में ले आएं।
- सांस छोड़ते हुए कमर को ऊपर उठाएं।
- घुटने और कोहनी को मजबूती देते हुए सीधे करते हुए शरीर से उल्टा वी-आकार बनाएं।
- हाथ कंधों के जितने दूरी पर हों।
- पैर कमर के दूरी के बराबर और एक दुसरे के समानांतर हों।
- पैर की उंगलियां बिल्कुल सामने की तरफ हों।
- हथेलियों को जमीन पर दबाएं, कंधों के सहारे इसे मजबूती प्रदान करें।
- गले को तना हुआ रखते हुए कानों को बांहों से स्पर्श कराएं।
- लम्बी गहरी श्वास लें और इस अवस्था में बने रहें।
- श्वास छोड़ते हुए घुटने को मोड़े और वापस मेज़ वाली स्थिति में आ जाएं और रिलैक्स करें।
प्राणायाम
अनुलोम-विलोम

- किसी भी आरामदायक स्थिति में बैठें।
- यह सुखासन, अर्ध पद्मासन, वज्रासन या पूर्ण पद्मासन में हो सकता है।
- रीढ़ को सीधा रखें, कंधों को आराम दें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी आंखें बंद करें।
- अपनी हथेलियों को प्राप्ति मुद्रा में रखें।
- दाहिने नाक को अपने अंगूठे से धीरे से बंद करें, अपने बाएं नाक में श्वास लें और इसे बंद करें, श्वास को दाहिने ओर से बाहर निकालें।
- फिर अपने दाएं नासिका से सांस लें, इसे बंद करके केवल अपने बाएं नासिका से सांस छोड़ें।
ध्यान
अग्नि त्राटक
- आग की लौ आंखों के स्तर पर होनी चाहिए, यानी लौ और आपकी आंखें एक लाइन में होनी चाहिए।
- आंच से दूरी बनाए रखें और यह आपकी ऊंचाई के बराबर हो। उदाहरण के लिए, यदि अभ्यासी 4 फीट का है, तो उसे लौ से 4 फीट बैठना होगा।
- आप किसी भी आरामदायक मुद्रा (सुखासन या पद्मासन) में बैठ सकती हैं।
- अपने ध्यान को लौ पर केंद्रित करें। और कोशिश करें कि आंख न झपके।
- दिशा: पूर्व की ओर मुख करके।
इसे जरूर पढ़ें:आंखों से जुड़ी हर समस्या के लिए ये 4 योगा करेंगे मदद, खत्म होगा स्ट्रेस और नजर होगी तेज़
अच्छी दृष्टि के लिए भोजन

गाजर का सेवन करें क्योंकि यह विटामिन ए से भरपूर होने के कारण हमारी आंखों के लिए अच्छा हैं। विटामिन ए आंखों के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व के रूप में जाना जाता है। अन्य फल और सब्जियां जैसे कद्दू, गाजर, गहरे रंग के पत्तेदार साग और शकरकंद को भी शामिल कर सकती हैं।
आप भी आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक्सपर्ट के बताए इन योगासन को घर पर आसानी से कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।