Karwa Chauth Vrat 2023: व्रत के दौरान रहना है हाइड्रेटेड, तो इन टिप्स को करें फॉलो

How To Stay Hydrated During Karwa Chauth Vrat:करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए इस दिन व्रत रखकर पूजा करती हैं। ये सबसे कठिन व्रत में से एक है। महिलाएं 18 से 20 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रदेव के दर्शन करने के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है। इस व्रत में आपको हाइड्रेशन का खास ख्याल रखना जरूरी होता है क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। कुछ टिप्स के जरिए आप व्रत के दौरान खुद को हाइड्रेट रख सकती हैं।
कैसे रखें व्रत के दौरान खुद को हाइड्रेट? (Ways To Stay Hydrated While Fasting)
- आप एक दो दिन पहले से ही अपना हाइड्रेशन प्लान बनाएं। भले ही आम दिनों में आप कम पानी पीती हों लेकिन व्रत से पहले लिक्विड इंटेक पर फोकस रखें। सिप-सिप करके 3 से 4 लिटर पानी पीएं।
- सरगी खाते वक्त पानी का सेवन जरूर करें।आप नारियल पानी, नींबू पानी,या फलों की स्मूदी जरूर लें। इससे शरीर हाइड्रेट भी रहेगा और आपको लंबे वक्त तक ऊर्जा भी मिलेगी।
- सरगी में आप ताजे फलों को शामिल करें ये आपको दिन भर हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा आप खीरे का भी सेवन करें,इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है
यह भी पढ़ें-Karwa Chauth Vrat 2023: सरगी की थाली में इन चीज़ों को करें शामिल, व्रत के दौरान मिलेगी ऊर्जा
- सरगी में गलती से भी हेवी और तेल मसालों वाली चीज़ों को ना खाएं, वरना इससे आपको प्यास लगेगी। दरअसल हेवी चीज़ों को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत लगती है इसके परिणामस्वरूप आपको प्यास ज्यादा लगती है।
- कॉफी, चाय , सोडा और एनर्जी ड्रिंक लेने से परहेज करें। ये भी मूत्रवर्धक प्रभाव वाले ड्रिंक होते हैं जो डिहाइड्रेशन का कारण बनते हैं।
यह भी पढ़ें-करवाचौथ पर लगेंगी अप्सरा, बस हर रोज बासी मुंह पिएं ये खास तरह की ड्रिंक
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।