करवाचौथ पर लगेंगी अप्सरा, बस हर रोज बासी मुंह पिएं ये खास तरह की ड्रिंक

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने ही वाला है। तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। इस खास मौके पर हर महिला को ग्लोइंग और खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। आप भी इस खास दिन पर सबसे खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो आपको स्किन का अच्छे से ख्याल रखना होगा। यानि कि आपको सकिन केयर के साथ-साथ अंदर से स्किन को हेल्दी बनाना होगा। जब आपकी स्किन हेल्दी रहेगी तो चेहरे पर आपरूपी निखार आ ही जाएगा। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप रोज बासी मुंह नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं। इससे स्किन को तो फायदा होगा ही, आपके ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा मिलेगा।
नारियल पानी पीने से स्किन को फायदे मिलते हैं? (Does coconut juice make your skin glow)
- नारियल पानी आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो ला सकता है। यह एक बहुत अच्छा बे पदार्थ है जिसे आप हर रोज सुबह अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
- नारियल पानी में विटामिन सी भरपूर होता है जो स्किन को नेचुरल ग्लो देता है।
- नारियल पानी में कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कॉलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं। इससे आपकी त्वचा की लोच में सुधार होता है।
- इसमें एक खास तरह का कंपाउंड मौजूद होता है जिसे साइटोकिनिन नाम से जाना जाता है, यह एंटी एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इससे आपके चेहरे पर दिखने वाले एजिंग साइंस भी काम होते हैं।
यह भी पढ़ें-Karwa Chauth Skin Care: करवा चौथ पर चाहिए नेचुरल ग्लो, तो इन चीजों का करें इस्तेमाल
- यह एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह भी काम करता है, जो आपकी बॉडी को डिटॉक्स करके विषाक्त पदार्थ निकलता है। इससे आपको मुहांसे होने की संभावना काफी कम हो जाती है
- नारियल पानी में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं ऐसे यह त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। आपको ड्राई स्किनसे छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें:Glowing Skin: चेहरे की चमक को बरकरार रखेंगी घर में मौजूद ये चीजें, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।