herzindagi
image

दीपिका पादुकोण को नहीं है यकीन तो ट्विंकल खन्ना की है दूसरी वजह, जानिए बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेज क्यों नहीं रखती हैं करवा चौथ का व्रत

बॉलीवुड में त्यौहारों की धूम रहती हैं। खासकर, करवा चौथ पर बी टाउन एक्ट्रेसेस और बॉलीवुड वाइव्स की खूबसूरत फोटोज का फैंस को इंतजार रहता है लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो करवा चौथ सेलिब्रेट तो करती हैं पर व्रत नहीं रखती हैं। इसकी वजह वे खुद ही बता चुकी हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-10, 11:19 IST

आज करवा चौथ का खास त्यौहार है। आज के दिन पत्नी, अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और दिन भर कुछ खाती-पीती नहीं हैं। शाम को चांद देखकर व्रत खोला जाता है और दिनभर कुछ रस्में भी होती हैं। बॉलीवुड में भी करवा चौथ की धूम रहती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज और वाइव्स साथ में इस दिन को सेलिब्रेट करती हैं और उनकी फोटोज और वीडियोज का फैंस का इंतजार रहता है। क्या आप जानती हैं कि बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेज भी हैं, जो करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, कई एक्ट्रेसेस करवा चौथ का फास्ट नहीं रखती हैं और इसकी वजह वे इंटरव्यूज के दौरान बता चुकी हैं। चलिए, आपको बताते हैं कौन हैं ये अभिनेत्रियां?

दीपिका पादुकोण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण की गिनती, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस में होती हैं। उनकी और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस भरपूर प्यार देते हैं। वह भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें नहीं लगता है कि प्यार के लिए व्रत रखने की जरूरत होती है। रिश्ते में एक-दूसरे का साथ देने से प्यार बढ़ता है, बल्कि रिश्ता मजबूत भी होता है।

करीना कपूर खान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


करीना कपूर ने जब साल 2013 में सैफ अली खान ने शादी की थी, तब काफी विवाद हुआ था। एक्ट्रेस ने करवा चौथ को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि प्यार में भूखा क्यो मरना है? इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। जहां कुछ लोगों का कहना था कि उनका ओपिनियन सही है वहीं कुछ लोगों ने उनके बयान को बहुत गलत बताया था।

सोनम कपूर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)


सोनम कपूर इन दिनों अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उनकी मम्मी सुनीता आहूजा के घर जहां करवा चौथ का जोरदार सेलिब्रेशन होता है, वहीं सोनम करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके पति आनंद आहूजा, करवा चौथ को ज्यादा नहीं मानते हैं। वह बस बीच-बीच में व्रत रखते हैं।

ट्विंकल खन्ना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)


ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने बेबाक स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। पर्सनल लाइफ हो या इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे, ट्विंकल बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। उन्होंने करवा चौथ व्रत के बारे में कहा था कि किसी के लिए भूखा रहने से उसकी उम्र लंबी नहीं हो सकती है। पति की लंबी उम्र के लिए भूखा रहना बिल्कुल जरूरी नहीं है। वह बस इस दिन को प्यार से बिताना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें- 2025 में इन सेलेब्स के घर आया नन्हा मेहमान, कुछ का जल्दी खत्म होने वाला है इंतजार

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी के करवा चौथ व्रत को लेकर कभी कोई स्टेटमेंट तो नहीं दिया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी साल 1980 में हुई थी।


यह भी पढ़ें- हिना खान-रॉकी जायसवाल से लेकर अविका गौर-मिलिंद चंदवानी तक, ये सेलिब्रिटी जोड़ियां शादी के बाद सेलिब्रेट करेंगी अपना पहला करवा चौथ


आपको इनमें से किस सेलिब्रिटी की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।