herzindagi
how to avoid sleepiness

दिन में नींद और आलस की समस्या से बचने के लिए जरूर रखें इन बातों का ध्यान

दिन में नींद और आलस आने की परेशानी से बचने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए टिप्स की मदद ले सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-12-01, 15:56 IST

दिन में नींद और आलस आना एक आम बात है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में लोग इस परेशानी से बहुत परेशान होते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।

एनएचएस की वेबसाइट पर दिए एक लेख में बताया गया है कि जरूरत से ज्यादा नींद आने की समस्या को हाइपरसोम्निया कहा जाता है। हाइपरसोम्निया के लक्ष्ण हैं दिन में नींद आना, थकान महसूस होना और बार-बार सोने का मन करना। चलिए जानते हैं इस दिक्कत से आप कैसे बच सकते हैं।

रोजाना सही समय पर नींद लेना

how to get rid of slipiness

रोजाना रात को सही से ना सोना भी एक कारण हो सकता है जिस वजह से आपको दिन में नींद आए। कोशिश करें कि आप रोज रात को सही समय पर सो जाएं। साथ ही सुबह भी समय पर उठें। कम घंटे के लिए सोने की वजह से भी दिन में सोने का मन करता है और आलस आता है।

इसे भी पढ़ेंःयह संकेत बताते हैं कि आपको अब अधिक नींद लेने की है जरूरत

दवा भी हो सकता है एक कारण

जरूरत से ज्याद नींद आने के पीछे का एक कारण दवा भी हो सकती है। बहुत सी दवाइयों के डिस्क्रिपशन में भी बताया गया होता है कि इस दवा से नींद पहले के मुकाबले ज्यादा आएगी। ऐसे में आप डॉक्टर से उस दवा को बदलने के लिए कहें या नींद से बचने का कोई और हल पूछें।

नशा करने और कैफिन से बचें

why alchohal in bad

कई लोग रात के समय कॉफी पीना पसंद करते हैं जिसमें कैफिन होता है। इस वजह से आपको समय पर नींद नहीं आ पाती है। साथ ही नशा करने की वजह से भी स्लिप साइकल प्रभावित होता है। अगर आपको भी दिन में नींद आती है तो आप इन दोनों कामों को करने से बचें।

माहौल पर भी करता निर्भर

सोते वक्त आसपास शोर होने की वजह से भी हमारी नींद बहुत प्रभावित होती है। ध्यान रखें कि रात के वक्त आपके आसापस किसी भी तरह का शोर ना हो। साथ ही दिन के समय आप कंबल में बैठने से बचें बहुत बार हम फ्रि होकर कंबल में बैठ जाते हैं जिस वजह से नींद आने लग जाती है।

इसे भी पढ़ेंःजानें 40 के बाद कितनी नींद है शरीर के लिए जरूरी

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप दिन में आने वाली नींद से बच सकते हैं। आपको यह टिप्स कैसे लगे यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।