Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:36 PM IST

बदलते मौसम में खांस-खांसकर छिल गया है गला और सीने में जम रहा है बलगम, तुरंत कीजिए रसोई का रूख और आजमाइए यह देसी नुस्खा

अगर बदलते मौसम में आपके सीने में बलगम जम रहा है, खांस-खांसकर आपका गला छिल गया है और लाख कोशिशों के बाद भी आपकी परेशानी कम नहीं हो रही है, तो आपको अपनी रसोई का रूख करना चाहिए। इस देसी नुस्खे से आपको तुरंत आराम मिलेगा।    
Updated:- 2025-10-17, 01:45 IST
image

मौसम बदलने की शुरुआत हो चुकी है। हल्की सर्दी के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है और कुछ ही हफ्तों में मौसम पूरी तरह करवट ले लेगा। बदलते मौसम के बाद अपनी सेहत का ध्यान रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है क्योंकि इस समय पर कई बीमारियां और इंफेक्शन शरीर को जकड़ सकती है। खासतौर पर इस वक्त सर्दी-खांसी और जुकाम लोगों को बहुत परेशान करता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें ये दिक्कतें जल्दी घेर लेती हैं। सीने में जमे बलगम के कारण न केवल गले और छाती में दर्द होता है, खांसी आती है, बल्कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। अगर बदलते मौसम में आपके सीने में बलगम जम रहा है, खांस-खांसकर आपका गला छिल गया है और लाख कोशिशों के बाद भी आपकी परेशानी कम नहीं हो रही है, तो आपको अपनी रसोई का रूख करना चाहिए। इस देसी नुस्खे से आपको तुरंत आराम मिलेगा। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

खांसी और सीने में जमे बलगम को दूर करने के लिए आजमाएं यह देसी नुस्खा

  • इसके लिए आपको 1 चम्मच शहद लेना है। इसमें 1 टीस्पून अदरक का जूस, 1 चुटकी हल्दी और चौथाई टीस्पून काली मिर्च मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद खा लें। एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा आपको सोने से पहले करना है और इससे आपको कुछ ही देर में आराम मिल सकता है।
  • काली मिर्च बलगम को पतला करने में मदद करती है। इससे कफ आसानी से बाहर निकल पाता है और इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह इंफ्लेमेशन को कम करती है और श्वसन मार्ग को साफ करने में मदद करती है।

what happens when you fast for 16 hours

  • हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह बलगम को दूर करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण यह बलगम को ढीला करती है और इससे गले की खराश और सूजन कम होती है।
  • हल्दी इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है और इंफेक्शन्स से बचाती हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। इससे बलगम बनना भी कम होता है।
  • हल्दी और काली मिर्च, खांसी और गले की खराश को भी कम करती है। ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं।

यह भी पढ़ें- रसोई में रखी इस 10 रुपये की चीज से दूर हो सकता है सिरदर्द, महंगी पेनकिलर्स की नहीं पड़ेगी जरूरत

adrak saunf tea for period pain

  • अदरक, सर्दी-खांसी और गले की खराश दूर करने में मदद करती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह जुकाम में बेहद फायदेमंद होती है।
  • शहद में मौजूद गुणों के कारण, यह खांसी दूर करता है और गले की सूजन को कम करता है। यह देसी नु्स्खा आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- गले की खराश और सीने के बलगम को कम करने में रामबाण है अदरक, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

 

खांसी और बलगम को कम करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।