गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है यह सब्जी

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी है। यह दो तरह के होते हैं गुड और बैड, मेडिकल भाषा में इसे एलडीएल और एचडीएल के नाम से जाना जाता है। शरीर में अगर बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा जाए तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिन्हें भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है उन्हें गुड केलेस्ट्ऱल बढ़ाने वाले फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। आज हम एक बेहद आम सी सब्जी के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अगर आप डाइट में शामिल करते हैं तो आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इस बारे में हमें जानकारी दे रही हैं हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा। चलिए जानते हैं उस खास सब्जी के बारे में।
बैंगन खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है?
- एक्सपर्ट बताती हैं कि बैंगन की सब्जी खाने से आपको फायदा हो सकता है। भले ही कुछ लोगों को इसका स्वाद उतना पसंद ना हो लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से यह काफी फायदेमंद है। यह हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
- बैंगन में नायसिन यानी विटामिन बी 3 पाया जाता है जो एचडीएल के स्तर को बढ़ान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा, आपका कोलेस्ट्रॉल अपने आप ही कंट्रोल हो सकता है। इससे बीपी, हृदय रोग का जोखिम काफी कम हो जाता है।
- आपको बता दें इसमें फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ ही वजन घटाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स की लें मदद
डाइट में कैसे शामिल करें?
- बैंगन की सब्जी
- बैंगन का भर्ता
- सूप के रूप में
- बेक या ग्रिल करके खा सकते हैं
आपको बता दें कि बैंगन फायदेमंद तो है लेकिन किसी इलाज का विकल्प नहीं है, इसे डाइट में शामिल करके इसका फायदा उठा सकते हैं। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बहुत बढ़ा गया है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। वहीं कुछ लोगों को बैंगन से एलर्जी भी होती है तो इसे डसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में पानी में मिलाकर पिएं ये 3 हर्ब्स, मौसमी बीमारियां रहेंगी दूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।