सर्दी हो या गर्मी, बीमारियों का खतरा हर मौसम में रहता है। हर मौसम में अलग बीमारियों का खतरा रहता है और शरीर की प्रकृति और आपके इम्यून सिस्टम के हिसाब से यह तय होता है कि आप किस मौसम में अधिक बीमार रह सकते हैं। आयुर्वेद का कहना है कि आपके शरीर की प्रकृति वात-पित्त या कफ है, इसका भी आपकी सेहत पर काफी असर होता है। हर मौसम में सेहतमंद रहने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत होती है। जहां सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजों को शामिल करना जरूर होता है। वहीं, गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने के लिए ठंडी चीजों को खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए आपको क्या कुछ करना चाहिए, यह एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है। उन्हें इस फील्ड में 17 सालों का अनुभव है।
सर्दियों में सेहतमंद रहने में मदद करेंगे ये आयुर्वेदिक टिप्स (How to stay healthy in winter with Ayurveda)
View this post on Instagram
- सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए, डाइट में गेहूं को जरूर शामिल करें। इसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन, सर्दियों में जिस एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत होती है, वह शरीर को गेहूं से मिल सकती है।
- इस मौसम में बाजरा को भी डाइट का हिस्सा बनाएं। बाजरे की तासीर गर्म होती है। इससे शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है। बाजरे की खिचड़ी को देसी घी के साथ खाएं।
- ज्यादातर लोगों को लगता है कि ठंड में दही नहीं खाना चाहिए। लेकिन, असल में दही, शरीर को अंदर से गर्माहट देता है। इसे दिन के वक्त खाएं। इसमें मिश्री, आंवला या हरी मूंग के साथ खाना फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखेगा नानी मां का बताया यह नुस्खा
- सर्दियों में लगभग सभी घरों में ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल किया जाता है। आयुर्वेद का कहना है कि ये नट्स, तासीर में गर्म होते हैं और इनसे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि फ्लैक्स सीड्स और तिल के बीजों को विंटर डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये शरीर को पोषण देते हैं और इनसे शरीर को ताकत भी मिलती है।
- इस समय पर कच्चा खाना न खाएं। सर्दियों में डाइजेशन अच्छा होता है। ऐसे में भारी और पके हुए खाने को डाइट में शामिल करने से फायदा होता है।
- सर्दियों में खाना बनाने के लिए नारियल के तेल के बजाय, तिल के तेल का इस्तेमाल करें। विंटर सीजन में ये सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।
यह भी पढ़ें- मौसम बदलने पर डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए गिलोय?
सर्दियों में सेहतमंद रहने में ये आयुर्वेदिक टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों