गर्मियों में ड्राई आई से हो गई हैं परेशान? ये उपाय आएंगे काम

धूप और गर्मी का असर आंखों पर भी होता है। कई लोग ड्राई आई से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप इन टिप्स को अपनाकर इसमें आराम पा सकती हैं।
Updated:- 2025-05-29, 21:04 IST
image

गर्मी अपने चरम पर है। 25 में से लेकर 2 जून तक नौतपा चल रहा है। यानी इन दोनों बहुत ज्यादा गर्मी होगी। तेज धूप ,गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान न सिर्फ त्वचा को ही प्रभावित करता है, बल्कि आंखों को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचता है। वहीं इन दिनों इसके चलते ड्राई आई यानी आंखों में सूखेपन की समस्या भी आम हो गई है। यह स्थिति तब होती है जब आंखों में नमी की कमी हो जाती है और वह जल्दी सूख जाते हैं। हम आपको ड्राई आई के कुछ लक्षण बता रहे हैं, जिसे समझ कर आप इसका इलाज करवा सकते हैं। इस बारे में हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की डॉक्टर पुरेंद्र भसीन फाउंडर एंड डायरेक्टर रतन ज्योति नेत्रालय ग्वालियर में जानकारी साझा की है।

ड्राई आई के लक्षण?

how to deal with dry eyes in summer

अगर आपकी आंखों में लगातार जलन हो रही है। रेत के जैसा कुछ चुभ रहा है।बार-बार पलकें झपकाने पड़ रही है या देखने में धुंधलापन आ रहा है तो यह ड्राई आई के लक्षण हो सकते हैं।कई बार आंखों में पानी आना भी इसी की प्रतिक्रिया होती है, क्योंकि शरीर सूखापन को संतुलित करने की कोशिश कर रहा होता है।

गर्मियों में ड्राई आई की समस्या क्यों बढ़ती है?

गर्मी में तेज हवा, धूल और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल हमारी आंखों की नमी को तेजी से सुखा देता है।  इसके अलावा स्क्रीन टाइम बढ़ाने के कारण भी पलके कम झपकाई जाती है, जिससे आंखों की सतह पर आंसुओं की परत जल्दी सूख जाती है।

ड्राई आइस से बचने के लिए क्या करें?

beautiful-teenage-woman-covering-one-eye-with-her-hand

कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करते वक्त ध्यान रखें,, कि कुछ सेकंड में पलकें झपकते रहें। यह आदत आंखों को नेचुरल रूप से नमी देने में मदद करती है।

बाजार में लुब्रिकेंट, आई ड्रॉप या आर्टिफिशियल टीयर्स उपलब्ध होते हैं, जिन्हें डॉक्टर की सलाह पर दिन में दो से तीन बार डाला जा सकता है। यह आंखों को सूखने से बचते हैं और राहत प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें-आंधी-तूफान में कॉन्टैक्ट लेंस यूजर्स रहें सावधान, हो सकती हैं ये दिक्कतें

गाड़ी चलाते समय या ऑफिस में एयर कंडीशनर का सीधा हवा आंखों पर ना पड़ने दें। इसका ध्यान रखें । आप चाहे तो एक का एयर फ्लो ऊपर या दूसरी दिशा में मोड़ सकते हैं।

हाइड्रेटेड रहें और सही खान-पान लें। दिन भर में काम से कम 10 गिलास पानी पिएं। इसके साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीज खाएं। अलसी के बीज, अखरोट और मछली ।यह आंखों की नमी बनाए रखने में मददगार होते हैं।

बाहर निकलते समय अच्छी क्वालिटी वाला सनग्लास पहने जो यूवी प्रोटेक्शन वाला हो यह तेज रोशनी और हवा से आंखों को सुरक्षा देता है।

यह भी पढ़ें-दिनभर में 4-5 बार चाय पीने से शरीर में क्या होगा? जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।