किचन काउंटर पर रख सकते हैं ये पौधे, खाना बनाते वक्त आएंगे काम

किचन में काम करते वक्त बहुत ही गर्मी लगती है। साथ ही, बदबू भी आना शुरू हो जाती है, कभी मसालों की तो कभी गर्मी से खराब सामान की। ऐसे में किचन में अच्छा माहौल बनाने की जरूरत होती है, ताकि हम काम कर सकें और कुकिंग करते वक्त ध्यान भी इधर-उधर न जाए।
इसके लिए आप नेचुरल माहौल किचन में बना सकती है जैसे पौधे लगाना। इससे आपको कई फायदे होंगे जैसे अलग से जगह की जरूरत नहीं पड़ती, मसाले घर में मिल जाएंगे या माहौल फ्रेश बनेगा। ऐसे में क्यों न अपनी ही किचन को थोड़ा हरा-भरा बना लें?
किचन काउंटर पर उगाए जा सकने वाले पौधे न सिर्फ आपके खाने में फ्रेश और फ्लेवर बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी किचन को भी एक नेचुरल लुक और पॉजिटिव एनर्जी से भर देते हैं। तो देर किस बात की आइए ऐसे पौधों के बारे में जो आप आसानी से किचन काउंटर या खिड़की के पास उगा सकते हैं और होममेड मसालों का लुत्फ उठा सकते हैं।
हरी मिर्च
हरी मिर्च का इस्तेमाल खाने बनाने के लिए बहुत किया जाता है। इसलिए मार्केट से हम हरी मिर्च जरूर खरीदकर लाते हैं, लेकिन आप इसका पौधा घर पर भी लगा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- किचन में मसालों को इस तरह से करें स्टोर, सालों तक नहीं होंगे खराब
कैसे लगाएं?
- मिर्च का पौधा लगाने के लिए आप बीज या कटी हुई हरी मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए सूखी मिर्च से बीज निकालकर मिट्टी में बो दें। आपको बहुत ही आसानी होगी, मार्केट से बीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- मिट्टी में बोने के लगभग 10 दिन बाद अंकुर निकलने लगते हैं, जिसे हल्की धूप में रखा होगा।
- थोड़े दिन बाद हरी मिर्च निकलने लगेगी, जिन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।
अजवाइन
किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मसाला अजवाइन है, जिसे तड़का लगाने या खाने में खुशबू के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे को मार्केट से आसानी से अजवाइन आपको मिल जाएंगी, लेकिन घर के मसाले की बात ही अलग है। इसका पौधा लगाकर आप अजवाइन उगा सकते हैं।
कैसे लगाएं?
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।
- अब मार्केट से एक अजवाइन का छोटा पौधा लगाकर गमले में लगाएं।
- इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं, सिर्फ थोड़ी धूप और नमी चाहिए।
करी पत्ता
करी पत्ता का इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए किया जाता है। कई लोग इसकी सब्जी भी बनाना पसंद करते हैं, इसलिए इसकी जरूरत ज्यादा होती है। अगर आपको भी करी पत्ते की जरूरत ज्यादा पड़ती है, तो इसका पौधा किचन काउंटर पर लगा सकते हैं।
कैसे लगाएं?
- मार्केट से पौधा खरीदकर लगाएं और छोटे गमले में ट्रांसप्लांट करें।
- इसका पौधा बहुत ही देर से बढ़ता है, लेकिन जब बढ़ता है एक साथ हरा-भरा नजर आता है।
- इस पौधे को धूप की जरूरत होती है, अगर आप चाहें तो इसका ध्यान रखें।
इसे जरूर पढ़ें- मसाले जो आपके किचन में जरूर होने चाहिए
किचन में पौधे लगाने के टिप्स
- छोटे सिरेमिक या टेराकोटा गमले इस्तेमाल करें, जिन्हें रखना भी आसान हो और सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सके।
- किचन में खिड़की या वेंटिलेशन जरूरी है, ताकि पौधों को 2-4 घंटे की धूप मिले। अगर धूप नहीं लगी, तो पौधे की ग्रोथ रुक जाएगी।
- ज्यादा पानी देने से पौधे गल सकते हैं। जब मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें और जरूरत से ज्यादा पानी देना भी ठीक नहीं है।
- फिर गमलों के आसपास साफ-सफाई रखें, ताकि कीड़े-मकोड़े न पनपें। खाना बनाते वक्त यकीनन आपको परेशानी हो सकती है।
- किचन में छोटे-छोटे पौधे उगाकर आप न सिर्फ अपने खाने में ताजगी ला सकते हैं, बल्कि एक सुकून भरी हरियाली भी अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।