
महिलाओं को अक्सर कई तरह की हेल्थ प्रोब्लम्स का सामना करना पड़ता है। इन प्रोब्लम्स में से अधिकतर के पीछे की जड़ होती है हार्मोनल बैलेंस ना होना। जब महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस गड़बड़ा जाता है तो इससे सिर्फ उनके पीरियड्स ही अनियमित नहीं होते हैं, बल्कि इससे अक्सर उनका मूड भी चिड़चिड़ा हो जाता है, वज़न बढ़ता है, चेहरे पर पिंपल्स आने लगते हैं। यहां तक कि नींद पर भी इसका असर नजर आता है। ऐसे में यह देखने में आता है कि महिलाएं काफी परेशान रहने लगती हैं और तरह-तरह के महंगे सप्लीमेंट्स या ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं।
जबकि आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो महज अपनी किचन में रखी चीजों की मदद से हार्मोन से जुड़ी गड़बड़ को आसानी से ठीक कर सकती हैं। जी हां, सुनकर आपको शायद थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ऐसी कई हर्ब्स होती हैं, जो हार्मोन बैलेंस करने में मददगार साबित हो सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि हार्मोन बैलेंस करने के लिए किन हर्ब्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए-

तुलसी को बेहद ही पवित्र माना जाता है और इसलिए अक्सर इसे घरों में उगाया जाता है। हालांकि, इसके औषधीय गुण भी कम नहीं है। अगर आप नियमित रूप से तुलसी का सेवन करती हैं तो इससे तनाव हॉर्मोन कॉर्टिसोल कम होता है। साथ ही साथ, थायरॉइड और ब्लड शुगर में भी तुलसी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। जब तनाव कम होता है तो इससे बार-बार होने वाले मूड स्विंग्स की शिकायत भी नहीं होती। तुलसी को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए रोज़ाना तुलसी की चाय पिएं या सुबह ताजा तुलसी के पत्ते चबाएं।
इसे जरूर पढ़ें - ब्लड शुगर हाई होने पर शरीर देता है ये संकेत
-1749470084063.jpg)
गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है। लेकिन महिलाओं के लिए इसका सेवन विशेष रूप से लाभकारी माना गया है, क्योंकि यह एंड्रोजन को कम करने में मदद करता है और इसलिए पीसीओएस में फायदेमंद है। साथ ही साथ, इससे हार्मोनल एक्ने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। आप पुदीने की मदद से कई तरह की अलग-अलग ड्रिंक्स बना सकती हैं या फिर इसे रायता आदि का हिस्सा बनाएं।
अश्वगंधा को तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को बैलेंस करने में मददगार है। जब शरीर में तनाव ज्यादा होता है, तो ऐसे में हार्मोनल से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती है। लेकिन अश्वगंधा नर्वस सिस्टम को आराम देने में फायदेमंद है। यह महिलाओं में पीरियड्स को रेग्युलेट भी करने में मदद करती हैं। साथ ही साथ, थायरॉयड फंक्शन को बेहतर बनाती है।
इसे जरूर पढ़ें - दाग-धब्बे और झुर्रियों का काल है अश्वगंधा, जानें त्वचा से जुड़े फायदे

धनिए का इस्तेमाल तो लगभग हम हर सब्जी में करते ही हैं। इसकी मदद से सिर्फ खाना देखने में ही अच्छा नहीं लगता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभकारी है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो लीवर हेल्थ को बेहतर बनाता है। साथ ही साथ, यह एस्ट्रोजन हॉर्मोन को रेग्युलेट करने में भी मदद करता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्मोन बैलेंस करना आसान हो जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।