बुढ़ापे में माता-पिता को खिलाएं ये चीजें, बनी रहेगी फुर्ती

बुढ़ापे में मां-बाप को हेल्दी और फुर्तीला बनाए रखने के लिए इन खाद्य पदार्थों को जरूर थाली में शामिल करें।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-01, 14:59 IST
which  foods you eat for healthy aging

बुढ़ापे में शरीर का कमजोर होना तय है। शरीर में कई सारे पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। कई तरह की बीमारियां घेरने लगती है। जैसे बीपी, हार्ट की समस्या ,जोड़ों में तकलीफ कभी-कभी मानसिक तौर पर भी व्यक्ति सही नहीं रह पाता है। अगर आपके घर में भी बूढ़े मां-बाप हैं और आप चाहते हैं कि बुढ़ापे में भी उनके शरीर में फुर्ती बनी रहे, वह स्वस्थ रहें तो इन चीजों को उनकी डाइट में जरूर शामिल करें।

बुढ़ापे में शरीर में फुर्ती रखने के लिए खाएं ये चीज़ें (foods that will rejuvenate ageing body)

old women healthy

  • बुढ़ापे में माता पिता को पोटेशियम युक्त आहार जरूर दें। दरअसल अक्सर बढ़ती उम्र में ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर पोटेशियम युक्त आहार का सेवन किया जाए तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रह सकता है। पोटेशियम रक्त वाहिकाओं को फैला देता है जिससे ब्लड का सर्कुलेशन ठीक से होता है। शकरकंद, बींस, पालक,केला वगैरह को डाइट में शामिल करें।
  • ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन जरूर कराएं। यह एक तरह के पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स है जो शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं। इससे ब्रेन और नर्वस सिस्टम की शक्ति बढ़ती है। शरीर में इसकी कमी हो जाए तो ब्रेन की कार्यक्षमता कम हो जाती है और इससे भ्रम और सूझबूझ की कमी जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए मैग्नीशियम भी जोड़ें।
  • अक्सर बूढ़े बुजुर्गों में कब्ज और डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां देखने को मिलती है। ऐसे में आप उन्हें फाइबर युक्त आहार का सेवन कराएं। फाइबर से पाचन सही रहता है। इसके लिए आप साबुत अनाज, दाल, बीन्स का सेवन करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर

What foods rejuvenate the body

  • बढ़ती उम्र में अक्सर हड्डियां कमजोर हो जाती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप उन्हें विटामिन डी युक्त आहार जैसे अंडे या मछली का सेवन कराएं इससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम रिच फूड्स का भी सेवन कराएं दूध, दही, अंडा, पनीर को थाली में जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें-शुगर और ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण है काले गेहूं की रोटी, सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP