
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम से सेहत का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ता है। जरा सी लापरवाही बरतने पर आपको कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती हैं। वहीं जिनके घर में छोटे बच्चे होते हैं, उन्हें तो और भी सावधानी बरतने की जरूरत हाेती है। छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा जुकाम, खांसी और बहती नाक से परेशानी होती है। कई बार तो दवाएं देने के बाद भी राहत नहीं मिलती है।
ऐसे में घर का एक पुराना और आजमाया हुआ नुस्खा मिनटों में असर दिखा सकता है। इसमें किसी दवाई की जरूरत नहीं होती है। ऐसा हम नहीं, Eatfit24/7 की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। अगर आप भी ये नुस्खा ट्राई करती हैं, तो बच्चों की बहती नाक का दो मिनट में इलाज कर सकती हैं। आइए इस नुस्खे के बारे में जानते हैं-
ठंडी हवा और मौसम में अचानक बदलाव के कारण बच्चों की इम्युनिटी कमजोर पड़ जाती है। ठंडी हवा सीधे नाक और गले पर बुरा असर डालती है, जिससे नाक बंद होना, छींक आना या नाक से पानी बहना जैसी समस्या शुरू हो जाती है। कई बार बच्चे इतनी ठंड सहन नहीं कर पाते हैं, जिससे उन्हें बुखार या सिरदर्द भी हो जाता है।
-1762923224173.jpg)
इसे भी पढ़ें: बार-बार आती हैं छींके और बहती है नाक, तो अपनाएं ये टिप्स
पुराने जमाने के लोगों का कहना है कि मां के हाथ का इलाज दवा से तेज काम करता है। ऐसा ही एक बहुत साधारण और असरदार नुस्खा है जो बच्चों की बहती नाक में तुरंत राहत देता है। इसमें सिर्फ सरसों का तेल, तिल का तेल और अदरक का इस्तेमाल होता है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इस पूरे प्रॉसेस में आपको सिर्फ दो मिनट का समय देना पड़ेगा। इसके बाद बच्चे को गर्म कपड़े पहनाएं और कुछ देर के लिए रजाई या कंबल में लिटा दें, ताकि शरीर में गर्मी बनी रहे। आप खुद देखेंगी कि बहती नाक बंद होने लगी है।
-1762923236272.jpg)
सरसों और तिल के तेल से शरीर में गर्माहट आती है और बंद नाक खुलने लगती है। वहीं अदरक में मौजूद गुण सर्दी-जुकाम, गले के दर्द और सूजन को कम करते हैं। ये नुस्खा बच्चों के लिए पूरी तरह सेफ और नेचुरल है। बस तेल या अदरक ज्यादा गरम न हो इस बात का ध्यान रखें।
अगर बच्चे को तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत या लगातार बहती नाक की समस्या बनी रहे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ये नुस्खा हल्के सर्दी-जुकाम में ही अपनाएं।
इसे भी पढ़ें: बहती हुई नाक को रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय
सर्दियों में बच्चों को ठंड से बचाने और उनकी नाक बहने की समस्या दूर करने के लिए यह मां का ये दो मिनट वाला नुस्खा बेहद कारगर है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।