herzindagi
image

Year Ender 2025: इस साल आयुर्वेद के इन उपायों से लोगों को बिना दवाई मिला कई परेशानियों का हल, आप भी इन्हें आजमाकर रहें सेहतमंद

सर्दी-खांसी, जुकाम और पेट से जुड़ी दिक्कतें रोजमर्रा की जिंदगी में अक्सर हमें परेशान करती हैं। हर बार इन छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए दवाई लेना भी ठीक नहीं है। ऐसे में कई आयुर्वेदिक उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। साल 2025 में भी ऐसे कई आयुर्वेदिक उपाय अपानकर लोगों को बिना दवाइयों के कई परेशानियों का हल मिला। आप भी आयुर्वेदिक डॉक्टर से इनके बारे में जान लीजिए।
Editorial
Updated:- 2025-11-27, 21:14 IST

हमारे आयुर्वेद में न केवल स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए हैं, बल्कि यह रोगों को दबाने की बजाय उन्हें जड़ से खत्म करने पर काम करता है। आयुर्वेद दिनचर्या और ऋतुचर्या को फॉलो करने से न केवल बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि शरीर अंदर से मजबूत भी बनता है। अगर आयुर्वेदिक हर्ब्स को डाइट में शामिल किया जाए और खान-पान को सही रखा जाए, तो बीमारियां और इंफेक्शन होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। आयुर्वेदिक नुस्खों को हमारे घरों में पीढ़ियों से आजमाया जाता रहा है। बात अगर पिछले साल की करें, तो पिछले साल भी आयुर्वेद की मदद से कई लोगों ने बिना दवाइयों के कई परेशानियों का हल पाया। इन नुस्खों के बारे में आप भी आयुर्वेदिक डॉक्टर से जान लीजिए। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

इम्यूनिटी के लिए जूस

Who should not eat amla

  • किसी भी बीमारी से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। सर्दियों में रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। एक्सपर्ट ने आंवला को गुणों की खान बताया है। यह थायराइड, हेयरफॉल, एसिडिटी, ब्लोटिंग और हार्मोनल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है।
  • 3 आंवले को काटकर इसे काले नमक, काली मिर्च और हल्दी को पानी के साथ ब्लेंड कर लें। इसे सुबह खाली पेट पिएं।
  • यह जूस न केवल डाइजेशन को सुधारता है, बल्कि शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • आंवले में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और स्किन पर भी निथार आता है। यह खून को साफ करता है, स्किन को साफ करता है और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • आंवले में 5 रस होते हैं। आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि यह बॉडी को बैलेंस करता है।

 यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

सर्दी-खांसी के लिए देसी नुस्खा

ginger for bellyfat

  • बदलते मौसम के बीच सर्दी-खांसी होना आम बात होती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें ये और अधिक परेशान करती है। इसे कम करने में कई देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं।
  • एक्सपर्ट भी एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में बताती हैं, जो सर्दी-खांसी में बेहद फायदेमंद है। आपको आधा टीस्पून हल्दी, आधा टीस्पून सौंठ, चौथाई टीस्पून काली मिर्च पाउडर और 1 टीस्पून शुद्ध शहद लेना है। इसे अच्छे से मिलाकर दिन में 2-3 बार लें।
  • हल्दी और काली मिर्च गले की खराश और खांसी में आराम देती है। इससे बलगम ढीला होकर आसानी से बाहर निकलता है और गले का इंफेक्शन भी दूर होता है।
  • यह मिक्चर एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इसका सेवन करने से शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति मिलती है और सर्दी-खांसी दूर होती है।

यह भी पढ़ें- पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण

पाचन सुधारने के लिए चाय

  • अगर आपको अक्सर पाचन से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं, तो आपको जीरा, अजवाइन, धनिये और सौंफ की चाय पीना चाहिए। इन चारों चीजों को 1-1 टीस्पून लें और इन्हें पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे छानकर पिएं। जिन लोगों के पेट में अक्सर गैस बनती है, पेट फूला हुआ रहता है, एसिडिटी परेशान करती है और कुछ भी खाने के बाद पेट फूलने लगता है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • ये चारों ही चीजें डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों को दूर करती हैं। अगर पेट में गैस फंस जाए, तो भी यह चाय फायदेमंद हो सकती है।

 

इन देसी नुस्खों को आजमाकर आप भी सेहतमंद रह सकती हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।