महिलाएं रोजाना करती हैं ये 7 गलतियां, जल्द सुधार लें नहीं तो हो जाएंगी बीमार

ज्यादातर महिलाओं का अपनी बॉडी को ट्रीट करने का अपना तरीका होता है कुछ महिलाएं सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना, तो कुछ चेहरे पर स्क्रब करना, कुछ सोते समय ब्रा पहनना या कुछ अपने बालों को स्पेशल ब्रश से कॉम्ब करना पसंद करती हैं। अलग-अलग महिलाओं का तरीका अलग-अलग होता है।
उनका मानना है कि वह जो कर रही हैं वह उनकी बॉडी के लिए अच्छा है लेकिन वास्तव में वह कुछ चीजों से खुद को नुकसान पहुंचा रही हैं। लंबे समय तक ये आदतें उनकी बॉडी को काफी नुकसान पहुंचाती हैं।
यहां ऐसी ही कुछ चीजों की लिस्ट दी गई है जिनका इस्तेमाल अगर आप करती हैं तो आपकी ब्यूटी और हेल्थ दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपको लगता हैं कि आप सब ठीक कर रही हैं तो इस लिस्ट को जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में हम महिलाओं की कुछ हानिकारक आदतों पर विचार कर रहे हैं जो बॉडी पर नेगेटिव असर को बढ़ा सकते हैं। भविष्य में हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचने के लिए आपको इन आदतों पर पुनर्विचार करना चाहिए।
Read more: रात में नाखून नहीं काटना सिर्फ एक मिथ है, इसमें कोई लॉजिक नहीं है
साबुन के साथ अपनी वेजाइना को धोना
Image Courtesy: Pixabay
इसमें कोई शक नहीं है कि स्वच्छता सर्वोपरि है, और हर महिला खुद को साफ रखती है। लेकिन आपकी वेजाइना को साबुन से साफ करना अच्छी बात नही है। बस पानी या डाउचिंग करना पर्याप्त है। साबुन में मौजूद केकिमल अगर आपकी वेजाइना में चले जाते है तो नेचुरल पीएच बैलेंस को बिगाड़ कर आपकी वेजाइना को अनावश्यक रूप से ड्राई और खुजली वाला बना देता है। लड़कियों, आपको पता होना चाहिए कि वेजाइना एक स्व-सफाई तंत्र है जो सूक्ष्म जीवों के विकास को रोकने के लिए वाइट म्यूकस पैदा करता है।
पूरा दिन एक ही सैनिटरी नैपकिन पहनना
एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पीरियड्स के दौरान हर पांच घंटों में अपने सैनिटरी नैपकिन को बदलना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपको किसी भी इंफेक्शन और जीवों के विकास को रोकने में हेल्प करता है। यहां तक कि आपको कम ब्लीडिंग हो रही हो तब भी आपको पूरा दिन एक ही नैपकिन में नहीं बिताना चाहिए। ऐसा करने से आपकी वेजाइना में इंफेक्शन और रेडनेस हो सकती है। ऐसे में पैड को दिन में दो से तीर बार बदलें, और हमेशा साफ पैड का इस्तेमाल करें।
ब्रा को हफ्ते में एक बार धोना
जब अपनी ब्रा को धोने की बात आती है तो आप हमेशा ढीली पड़ जाती है। लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है। विशेषज्ञों को मानना है कि एक ब्रा को तीन बार इस्तेमाल करने के बाद धोना सबसे अच्छा रहता है। लेकिन लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से स्मैल आने लगती है और कप फ्रैबिक फैल सकता है, जिससे वह ढीली और पुरानी लगने लगती है। यानि आपकी ब्रा का शेप बिगड़ सकती है। इसलिए आप अपनी ब्रा की शेप खोने से बचें।
गर्मी में काली ब्रा पहनना या अंडरवायर ब्रा पहनना
जी हां गर्मी में काले कपड़े ही नहीं ब्रा पहनना भी ठीक नहीं है। इसलिए गर्म मौसम में अपनी कलर, फूलों के प्रिंट वाली या सफेद ब्रा ही पहनें। इसका एकमात्र कारण यह है कि काले रंग के कपड़ों में आपको हल्के रंग के कपड़ों के मुकाबले ज्यादा गर्मी महसूस होती है। साथ ही अंडरवायर ब्रा पहनने से आपको अक्सर स्किन में जलन, ब्रेस्ट फंगस, सर्कुलेशन में कमी और हाइपर-पिग्मेंटेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसे कभी-कभी ड्रेस के साथ मिलाकर पहनना ठीक है, लेकिन इसे अपनी डेली आदत ना बनाएं। अपनी ब्रेस्ट को सांस लेने दें, बहुत टाइट ब्रा पहनने से बचें।
सोते समय ब्रा पहनना
सोते समय ब्रा पहनना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। यह आपके पीक्टरल मसल्स को रोकता रहता है जिसके कारण आपकी आर्म्स की वेन्स का सर्कुलेशन प्रभावित होता है। यह ब्रेस्ट टिश्यु को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा, ब्रा की स्ट्रेप के हुक आपको चोट भी पहुंचा सकते है, या आपकी नींद को भी खराब कर सकती है।
अपनी स्किन पर डिओडोरेंट लगाना
यह एक डरावना अभ्यास है और ब्रेस्ट कैंसर भी पैदा कर सकता है। डिओडोरेंट्स टॉक्सिन केमिकल से बने होते हैं और यह सीधे आपकी स्किन पर लगाया जाता हैं, ये टॉक्सिन आपके ब्लड स्ट्रीम को प्रेरित करते हैं। इसलिए इसे कपड़ों पर ही इस्तेमाल करना चाहिए, चाहे पैकिंग कहती है कि यह त्वचा पर उपयोग करना ही सेफ है। डिओडोरेंट्स आपको ब्रेस्ट कैंसर के खतरे में डाल सकता है।
Read more: आपको भी शेयर करना है पसंद तो गलती से भी इन चीजों को शेयर ना करें
बाहर जाते समय स्कार्फ का इस्तेमाल कम करना
सूरज में बाहर निकलने पर, हमेशा अपने सिर और बाहों को ढकें। अल्ट्रा वायलेट किरणें आपकी त्वचा को जला सकती हैं या सबसे खराब मामले में स्किन कैंसर का कारण बन सकती हैं। इसलिए धूप सनस्क्रीन पहनें, अपने बॉडी को कवर को करें। अपने आप को सीधे, कठोर सूरज की रोशनी में बेनकाब ना करें।
हमें विश्वास है कि यह पढ़ने के बाद आप इनमें से किसी भी चीज का पालन नहीं करेगी। और आप करती हैं तो यही समय है कि इन आदतों से दूरी बनाकर रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।