herzindagi
image

क्या वाकई लिपस्टिक लगाने से हो सकता है कैंसर? जानें क्या है एक्सपर्ट का कहना

हम सभी महिलाएं लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। अलग-अलग दिनों में अलग-अलग शेड्स का लिप कलर लगाना महिलाओं को काफी भाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इससे कैंसर का खतरा हो सकता है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-23, 22:53 IST

साज-श्रंगार भला किस महिला को पसंद नहीं होता है और बिना लिपस्टिक के कहां मेकअप पूरा हो पाता है। जब तक ड्रेस के हिसाब से लिपस्टिक न लगाई जाए, तब तक लुक पूरा नहीं होता है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि यह लिपस्टिक आपके लिए खतरा हो सकती है, तो आप क्या कहेंगी? हम इंटरनेट पर मौजूद किसी रेंडम जानकारी के लिहाज से आपको यह नहीं बता रहे हैं, बल्कि एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर आपके लिए सही जानकारी लेकर आए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि लिपस्टिक में कई ऐसे टॉक्सिक मेटल्स हो सकते हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लिपस्टिक किस तरह कैंसर का खतरा पैदा कर सकती हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

क्या लिपस्टिक लगाने से कैंसर का खतरा हो सकता है?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि लिपस्टिक में टॉक्सिन मेटल्स जैसे लेड, कैडमियम, क्रोमियम और निकल हो सकते हैं। इसके अलावा, इसमें कई पैराबेन्स और फ्थैलेट्स होते हैं। 
  • अगर आप रूटीन में लिपस्टिक लगा रही हैं और इसमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स के बारे में आपको जानकारी नहीं है, तो अनजाने में कई टॉक्सिन्स आपके अंदर पहुंच रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet kalra - Hormone Health Coach (@dt.manpreetkalra)

  • जब ये टॉक्सिन्स आपके शरीर में पहुंचते हैं, तो वक्त के साथ ब्रेस्ट और लंग कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
  • कई बार लिपस्टिक का इस्तेमाल करते वक्त महिलाएं एक्सपायरी डेट चेक नहीं करती हैं या एक ही लिपस्टिक का इस्तेमाल लंब समय तक करती रहती हैं, ऐसे में यह और अधिक नुकसानदेह हो सकता है। इसमें और अधिक टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं।
  • जब ये पार्टिकल्स हमारे शरीर में पहुंचते हैं, तो हमारे फेफड़ों में जमा होने लगते हैं और क्रॉनिक इरिटेशन का कारण बनते हैं। वहीं हैवी मेटल्स, ब्लड में जमा होने लगते हैं और ऑर्गन डैमेज का कारण बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या ब्रेस्टफीडिंग सच में ओवरी कैंसर का खतरा कम करती है?

breast cancer preventions tips

  • लिपस्टिक की वजह से होने वाले डीएनए म्यूटेशन के कारण, लंग और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि आपको लेड-फ्री या टॉक्सिन-फ्री लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। ऑर्गेनिक और नेचुरल ब्रांड्स की लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक को बार-बार अप्लाई न करें। इसकी जगह टिंडेड बाम लगाएं।

 

यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना 


एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें ताकि आप बड़े खतरे से बच सकें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।