-1760539128062.webp)
40 साल से ज्यादा की उम्र की महिलाओं के लिए साड़ी सिलेक्ट कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। वे किसी भी फंक्शन में साड़ी को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। अगर आपकी उम्र भी 40 साल से ज्यादा है और आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर पहन सकती हैं। आइए जानते हैं उनके इन साड़ी लुक्स के बारे में।
अगर आप भी 40 साल से ज्यादा की उम्र की महिला हैं और पहनने के लिए साड़ी डिजाइंस देख रही हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के मस्टर्ड येलो टायर्ड साड़ी लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको अट्रैक्टिव और गॉर्जियस लुक देगी। इस साड़ी को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकती हैं। इसे पहनकर आप भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी।
-1760539343173.jpg)
इसके अलावा आप चाहें तो सुष्मिता सेन के इस खूबसूरत ब्लू लहेरिया साड़ी लुक को भी रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। सुष्मिता सेन अपने हर साड़ी लुक में खूबसूरत लगती हैं, लेकिन आप उनका यह लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको रॉयल और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगी। लुक को रीक्रिएट करने के लिए आप इस साड़ी को ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Saree For Women: हर तीज त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 साड़ी की नई डिजाइन, खूबसूरती में लगा देगी चार चांद
यही नहीं आप चाहें तो एक्ट्रेस करीना कपूर के इस खूबसूरत सिल्वर सीक्विन साड़ी लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। इसे रीक्रिएट कर आप अपनी खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं साथ ही अपने किसी भी फंक्शन में भीड़ से हटके नजर आ सकती हैं। अगर आप अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह साड़ी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। आप इसे भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

इन सभी के अलावा आप एक्ट्रेस तब्बू के इस खूबसूरत साड़ी लुक को भी रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। तब्बू का यह साड़ी लुक रीक्रिएट कर आप भीड़ से हटकर दिख सकती हैं साथ ही अपने इवेंट को यादगार भी बना सकती हैं। इसके साथ आप एक्सेसरीज शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस साड़ी का डुप्लीकेट पीस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा।
-1760539377436.jpg)
यह भी पढ़ें : ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 लाइट वेट साड़ी, दिखेंगी भीड़ से हटकर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।