सुबह उठकर महसूस होती है सुस्ती, इस आयुर्वेदिक रूटीन को करें फॉलो

सुबह उठकर अक्सर लोगों को सुस्ती आती हैं। नींद पूरी होने के बाद भी फ्रेश फील नहीं होता है। अगर आप इन आयुर्वेदिक उपायों के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे, तो आपको फायदा मिलेगा।

 
what is the best time to wake up according to ayurveda

आयुर्वेद में हमारे सोने-जागने और खाने-पीने से जुड़ा एक समय तय किया गया है। अगर हम अपने रूटीन में इन चीजों का ध्यान रखते हैं तो हमारी सेहत अच्छी रहती है। गलत समय पर खाना, देर रात तक जागना या फिर सुबह देर से उठना, इन बातों का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि पूरी नींद लेने के बाद भी जब वे सुबह उठते हैं, तो शरीर में सुस्ती रहती है। सुबह उठने पर शरीर में जितनी ताजगी और एनर्जी होनी चाहिए, वह उनमें नहीं होती है। इसके पीछे कई कारण हैं जो हमारे लाइफस्टाइल में ही छिपे हैं। अगर आपको भी यह शिकायत है, तो आपको आयुर्वेदिक मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं।

सुबह जागने का समय

ayurvedic routine morning

आयुर्वेद के अनुसार, हेल्दी रहने के लिए सुबह 6 बजे से पहले जागना चाहिए। 6 बजे से पहले सोकर उठने से आपका बॉडी रिलैक्स होगी और आप सुबह उठकर फ्रेश महसूस करेंगे। आयुर्वेद में सुबह जागने के लिए 4-6 बजे के बीच के समय को सबसे अच्छा बताया गया है।

रोज करें मसाज

आयुर्वेद के अनुसार, रोज शरीर की मसाज जरूरी है। इससे नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है। शरीर में होने वाले दर्द, अकड़न और थकान से भी राहत मिलती है। दिन में एक बार 20-25 मिनट तेल से शरीर की मालिश जरूर करें। सुबह के समय ऐसा करना ज्यादा अच्छा रहेगा हालांकि शाम या रात को सोते वक्त भी ऐसा किया जा सकता है। नर्वस सिस्टम को आराम मिलने से नींद अच्छी आएगी और आप सुबह सुस्ती महसूस नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें-7 फायदे पहुंचाएगी ‘ गर्म तेल की चम्पी’

सुबह के समय मेडिटेशन

how should i start my day as per ayurveda

आयुर्वेद में मेडिटेशन को बहुत जरूरी माना गया है। मेडिटेशन(मेडिटेशन के फायदे) से न केवल आप हेल्दी रहते हैं बल्कि नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है। इसके अलावा आप दिन भर काम ज्यादा अच्छे से कर पाते हैं। इसलिए सुबह कुछ देर मेडिटेशन जरूर करें। योग और एक्सरसाइज को भी अपने रूटीन में शामिल करें।

गर्म खाना खाएं

आयुर्वेद में खाना ठंडा खाने की मनाही है। हेल्दी रहने के लिए, डाइजेशन सुधारने के लिए और शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए खाना गर्म ही खाना चाहिए। जब आपका शरीर अंदर से स्वस्थ होता है, तो नींद पूरी होने के बाद आपको सुबह थकान(थकान दूर करने के उपाय) नहीं होती है।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP