herzindagi
how to get sound sleep

Sound Sleep: अच्छी नींद के लिए रोज सोते समय पिएं यह आयुर्वेदिक चाय

अच्छी नींद के लिए आपको सोते समय इस खास फूल की चाय पीनी चाहिए। इसे बनाने का सही तरीका और मात्रा एक्सपर्ट से जानिए।
Editorial
Updated:- 2023-08-28, 18:07 IST

Ayurvedic Tea: वैसे तो अच्छी नींद के लिए चाय से दूर रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन यह चाय आपकी अच्छी नींद लाने में मदद कर सकती है। नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें कुछ हेल्थ कंडीशन्स भी शामिल हैं। डाइट में अपराजिता फूल की चाय शामिल करने से अच्छी नींद आ सकती है। भागदौड़ से भरी जिंदगी में नींद न आना एक बड़ी समस्या बन गई है। हेल्दी रहने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। नींद न पूरी होने पर न केवल चिड़चिड़ापन बना रहता है, बल्कि इससे स्वास्थ्य से जुड़ी भी कई परेशानियां हो सकती हैं। डाइट और लाइफस्टाइल में सही बदलाव, अच्छी नींद के लिए बहुत जरूरी है। यहां हम आपको एक खास आयुर्वेदिक चाय के बारे में बता रहे हैं, जिससे नींद आने में मदद मिल सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

अच्छी नींद के लिए अपराजिता फूल की चाय (How to get Sound Sleep)

how to get sleep in  minutes

अच्छी नींद के लिए अपराजिता फूल की चाय गुणकारी मानी जाती है। यूं तो इस चाय के कई फायदे हैं। लेकिन खासतौर पर अच्छी नींद के लिए इसका सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद कंपाउंड तनाव को कम करते हैं। यह स्ट्रेस और एंग्जायटी को दूर कर, अच्छी नींद लाने में मदद करता है। इसे आपको दिन में 1 बार पीना चाहिए। सोने से कुछ देर पहले इसका सेवन बहुत अधिक फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं अपराजिता फूल की चाय? (Aparajita Flower Tea)

aparajita flower tea for sound sleep

  • अपराजिता फूल की चाय को ब्लू टी भी कहा जाता है।
  • इसे बनाने के लिए पैन में पानी गर्म करें।
  • अब इसमें अपराजिता का फूल डालें।
  • कुछ देर इसे उबालें।
  • फिर छानकर पी लें।
  • आपकी ब्लू टी तैयार है।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह

अपराजिता फूल की चाय के फायदे (Benefits of Aparajita Flower Tea)

  • यह चाय इम्यूनिटी बूस्ट करती हैं।
  • इसमें विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं। यह स्किन और बालों के लिए भी अच्छी होती है।
  • डायबिटीज कंट्रोल करने में भी यह मददगार है।
  • इसके सेवन से दिमाग भी तेज होता है।

यह विडियो भी देखें

नोट- अपराजिता फूल की चाय सभी के लिए सही नहीं होती है। इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- सिरदर्द से मिलेगी राहत, झटपट बनाएं यह चाय

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।