आज के समय में भागदौड़ भरी इस जिंदगी के कारण शरीर का ध्यान रखना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। खासतौर पर एंग्जायटी की परेशानी बेहद बढ़ती जा रही है। किसी भी चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण एंग्जायटी होने लगती है। इसमें घबराहट शुरू हो जाती है। यह समस्या बेहद गंभीर होती जा रही है, क्योंकि इस बीमारी के चपेट में ज्यादातर लोग आ रहे हैं।
श्री श्री रवि शंकर, अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर एंग्जायटी से जुड़ी कई जानकारी साझा करते हैं। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने एंग्जायटी से डील ककने का तरीका बताया है। चलिए उन्हीं से जानते हैं एंग्जायटी होने पर क्या करना चाहिए।
अक्सर जब भी लोगों को एंग्जायटी होती है, तो वह केवल नकारात्मक विचारों के बारे में ही सोचते हैं। आपको ऐसा नहीं करना है। इससे समस्या बढ़ जाती है। एंग्जायटी होने पर, उन पलों को याद करें, जब आप खुश थे।
इसके अलावा छोटे-छोटे पलों को सेलिब्रेट करना सीखें। आपको कुछ बड़ा होने पर ही, खुशी मनाने की जरूरत नहीं है। किसी के द्वारा, आपको दी गई प्यारी सी मुस्कान को याद करें। वह बातें, याद करें जब आप अपने किसी लव्ड वन्स के साथ थें। आप किसी ग्रुप के साथ सर्विस एक्टिविटी करें। किसी की मदद करने से मन को शांति मिलती है।
एंग्जायटी से डील करने के लिए आपको अपना दृष्टिकोण बदलना चाहिए। यानी जब भी आपके दिमाग में चिंता वाले सवाल आएं, तब सोचें कि इसकी वैधता क्या है। अगर आज अपनी नौकरी को लेकर परेशान हैं, तो उस समय यह सोचें कि आपको कुछ बेहतक मिलेगा। अपने आप को बार-बार यह बताएं कि सब कुछ बदल जाएगा। समय स्थिर नहीं है, चीजें बदलती हैं और समय लेती हैं।
इसे भी पढ़ें: एंग्जाइटी से मिलेगी राहत, बस करें ये योग
यह विडियो भी देखें
एंग्जायटी होने पर आपको मेडिटेशन और योग को भी सहारा लेना चाहिए। ये दो ऐसी चीजें हैं, जो हमारी आधी से ज्यादा समस्या का समाधान हैं। बितिलासन, सेतुबंध आसन और बद्ध कोणासन एंग्जायटी की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। जब आप मेडिटेट करते हैं, तो आप अपने थके हुए दिमाग को शांत करते हैं। रोजाना मेडिटेशन करने से स्ट्रेस हार्मोन कम रिलीज होते हैं और आप रिलैक्स्ड फील करते हैं।
इसे भी पढ़ें: बार-बार एंग्जायटी की होती हैं शिकार तो एक्सपर्ट से जानें इसे कम करने का तरीका
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।