Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:23 PM IST

Dil Se Indian: सिरदर्द से मिलेगी राहत, झटपट बनाएं यह चाय

सिरदर्द की समस्या को दूर करने के लिए घर में मौजूद चीजों से आप झटपट इस चाय को बना सकती हैं। इसमें अदरक, नीम जैसी कई चीजों का उपयोग किया जात है।
Updated:- 2023-08-04, 03:00 IST
how to make ginger tea for headache

सिरदर्द की समस्या अक्सर सभी को परेशान करती हैं। खासकर, दिनभर की थकान, स्ट्रेस या फिर और कई वजहों से सिर में दर्द हो सकता है। खान-पान सही न होने या पेट में गैस होने से भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सिरदर्द को दूर करने के लिए अक्सर लोग दवाईयों का सहारा लेते हैं। लेकिन हर बार इसके लिए पेन किलर लेना सही नहीं है। सिरदर्द से लेकर पेटदर्द तक, हमारे घरों में इसे दूर करने के लिए कई नुस्खे आजमाए जाते हैं। 'दिल से इंडियन' में हम आपको ऐसे ही नुस्खों के बारे में बता रहे हैं। सिरदर्द को दूर करने के लिए घर में झटपट इस चाय को बनाया जा सकता है। डाइटिशियन मनप्रीत भी इसे लेने की सलाह देती हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स हैं।

सिरदर्द के लिए हेल्दी चाय

healthy tea to cure headache

  • इस चाय में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी इंग्रीडिएंट्स बहुत फायदेमंद हैं।
  • अदरक शरीर में एस्ट्रोजन के हेल्दी लेवल को बनाकर रखता है।
  • इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन बढ़ता है।
  • अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
  • हल्दी में कर्क्युमिन होता है, जो माइग्रेन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।
  • काली मिर्च में पाइपरीन होता है, जो कि नेचुरल पेन किलर के तौर पर कार्य करता है।
  • इससे हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मदद मिलती है।
  • काली मिर्च डाइजेशन को सुधारती है और स्ट्रेस को भी कम करती है।
  • नीम औषधीय गुणों के भरपूर होता है। यह हार्मोन्स को बैलेंस करता है और सिरदर्द को कम करता है।
  • फ्लैक्स सीड्स भी एस्ट्रोजन लेवल को बैलेंस कर, माइग्रेन को कम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- सिरदर्द की समस्या को कम करेंगे ये 4 फूड

सिरदर्द से राहत पाने के लिए चाय

सामग्री

  • काली मिर्च- 5
  • ताजी हल्दी- 1/2 इंच या पिसी हुई हल्दी- 1/2 टीस्पून
  • अदरक- 1/2 इंच
  • फ्लैक्स सीड्स - 1 टीस्पून
  • नीम- 2-3 पत्तियां

कैसे बनाएं?

  • सभी चीजों को पानी में मिलाएं।
  • पानी को आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे छान लें और गर्म ही पिएं।
  • आपको राहत मिलेगी।

नोट- हालांकि इस चाय में इस्तेमाल किए गए सभी इंग्रीडिएंट्स नेचुरल हैं और सही मात्रा में लेने पर कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या कोई हेल्थ से जुड़ी परेशानी हैं, तो एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- टेस्ट के साथ सुधरेगा डाइजेशन, खाने से पहले खाएं ये गोलियां

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।