herzindagi
good health habits to follow daily

सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं डेली रूटीन में शामिल करें ये 6 अच्छी आदतें

सेहतमंद रहने के लिए कुछ हेल्दी आदतों को अपनाना जरूरी है। खासकर, महिलाएं अगर इन आदतों को अपने रूटीन में शुमार करेंगी, तो उन्हें कई फायदे मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-17, 12:47 IST

Healthy Habits: घर और परिवार की जिम्मेदारी निभाती महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। महिलाओं को पूरे परिवार की चिंता रहती है, लेकिन इसी बीच खुद को सेहतमंद रखने पर महिलाएं खास ध्यान नहीं देती हैं। सही समय पर खान-पान, नियमित जीवनशैली और पूरी नींद लेना समेत कई ऐसी आदतें हैं, जो सेहतमंद रहने में मदद कर सकती हैं। वहीं, रोजमर्रा के दिनों में की गई कुछ गलतियां सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यहां हम आपको 6 ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो सेहतमंद रहने में महिलाओं की मदद कर सकती हैं। इन आदतों को डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

सुबह उठकर लें सनलाइट

सूरज की रोशनी सेहत को बहुत फायदा पहुंचाती है। सुबह उठकर आज लोग सबसे पहले अपना फोन चेक करते हैं। लेकिन, सेहत के लिहाज से यह गलत है। सुबह उठकर कुछ देर सूरज की रोशनी में टहलें। इससे सेहत अच्छी बनी रहेगी।

भीगे हुए नट्स खाएं

almonds for skin health

अगर आप भी सुबह उठकर, चाय से अपने दिन की शुरुआत करती हैं, तो इसे बंद करें। सुबह भीगे हुए नट्स खाएं और इससे ही अपने दिन की शुरुआत करें। इसके साथ आप नारियल पानी, नींबू पानी या और कोई हेल्दी ड्रिंक ले सकती हैं।

सोने से पहले योग निद्रा करें

सोने से कुछ देर पहले फोन इस्तेमाल करना बंद कर दें। इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। सोने से पहले योग निद्रा या मेडिटेशन करें। आप कुछ देर के लिए शवासन भी कर सकती हैं। 

प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट लें

महिलाओं को नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। ब्रेकफास्ट बिल्कुल भी स्किप न करें। प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट आपको दिन भर के लिए एनर्जी देता है और इससे वजन भी कम होता है।

यह विडियो भी देखें

खाने के बाद पिएं सौंफ की चाय

fennel seeds water for women

सेहतमंद रहने के लिए डाइजेशन का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आपका डाइजेशन सही नहीं है, तो इसका असर सेहत पर साफ दिखता है। डाइजेशन को सुधारने के लिए, खाना खाने के बाद सौंफ और दालचीनी की चाय पिएं।

खाने के बाद वॉक करें

खाना खाने के बाद, अक्सर लोग बैठे रहते हैं या फिर आराम करते हैं। यह गलत है।  खाना खाने के बाद कुछ देर वज्रासन में बैठे। इससे डाइजेशन सुधरता है। खाना खाने के बाद वॉक करना भी जरूरी है। डिनर सोने से 3 घंटे पहले करें। 

यह भी पढ़ें- हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 4 अच्छी आदतें

सेहतमंद रहने के लिए महिलाओं को डेली रूटीन में इन 6 आदतों को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- हर रोज जरूर करें ये 5 काम, मानसिक सेहत होगी बेहतर 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।