herzindagi
image

सुनो सहेली! ब्रेस्ट की साफ-सफाई का ध्यान रखना भी है बहुत जरूरी, Breast Hygiene मेंटेन करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

महिलाओं के लिए ब्रेस्ट हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप ब्रेस्ट की सही से साफ-सफाई नहीं करती हैं, ब्रेस्ट एरिया को क्लीन नहीं करती हैं, तो इसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है।  
Editorial
Updated:- 2025-10-30, 23:25 IST

ब्रेस्ट महिलाओं के शरीर का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में इसकी हेल्थ और हाइजीन का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी हो जाता है। ब्रेस्ट एरिया को साफ रखना और बीच-बीच में सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन करना महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। ब्रेस्ट एरिया को सही तरह से कैसे साफ किया जाए, अक्सर महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती है। असल में शरीर के किसी अन्य हिस्से की सफाई पर ध्यान देना जितना जरूरी है, ब्रेस्ट एरिया को क्लीन रखना भी उतना ही जरूरी है। ब्रेस्ट हाइजीन पर ध्यान न देने से ब्रेस्ट एरिया में जलन, खुजली और इंफेक्शन हो सकता है। ब्रेस्ट हाइजीन को मेंटेन करने के लिए आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, चलिए इस बारे में गायनेकोलॉजिस्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

ब्रेस्ट हाइजीन मेंटेन करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

  • ब्रेस्ट एरिया को सही से साफ करना बहुत जरूरी है। इस एरिया में पसीना अधिक होने के कारण बैक्टीरिया पनपने का खतरा अधिक रहता है। ब्रा की वजह से भी ब्रेस्ट एरिया में खुजली और एलर्जी की दिक्कत हो सकती है।
  • ब्रेस्ट को सिर्फ नॉर्मली वॉश करना काफी नहीं है। ब्रेस्ट के इधर-उधर और बीच में अच्छे से पानी डालकर साफ करें ताकि किसी भी तरह की गंदगी न रहे।

breast hygiene tips for women by expert

  • ब्रेस्ट हाइजीन पर ब्रा का भी असर होता है। ऐसे में बहुत टाइट या ढीली ब्रा न पहनें। सही साइज की ब्रा पहनें ताकि ब्रेस्ट को सही सपोर्ट मिल सके और साथ ही थोड़ी हवा भी आर-पार होती रहे।
  • कई बार महिलाएं नहाने के तुरंत बाद ब्रेस्ट को सही से बिना सुखाए ब्रा पहन लेती हैं, यह सही नहीं है। इससे एलर्जी हो सकती है। ब्रेस्ट को अच्छे से टॉवल से साफ करें और पूरी तरह सूखने के बाद ही कपड़े पहनें।
  • ब्रा को धूप में सुखाना भी बहुत जरूरी है। आप ब्रेस्ट हाइजीन का कितना भी ख्याल रख लें, अगर ब्रा को आप सही से वॉश नहीं करती हैं या ब्रा को सही से नहीं सुखाती हैं, तो इससे भी इंफेक्शन का खतरा रहता है।

यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना

pros and cons of wearing a bra

  • ब्रा को रोजाना बदलना जरूरी है। इसके साथ ही रात को सोते वक्त ब्रा न पहनें। इससे ब्रेस्ट एरिया को ब्रीद करने का वक्त मिल पाता है।
  • ब्रेस्ट एरिया के आस-पास हल्का मॉइश्चराइजर लगाना भी अच्छा रहता है। इससे ब्रेस्ट ड्राई नहीं होते हैं और नमी बनी रहती है।

 

यह भी पढ़ें- Breast Cancer Awareness Month: 'सेल्फ-चेक' से होती है ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की शुरुआत, ये 10 बातें जो आपको डॉक्टर से जाननी चाहिए

  

ब्रेस्ट हाइजीन को मेंटेन करने के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को फॉलो करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।