40 की उम्र के बाद हर दूसरे दिन हाई हो जाता है बीपी और रीडिंग पहुंच जाती है 160/100 के पास, तो कीजिए ये 5 काम, कंट्रोल में आएगा हाई ब्लड प्रेशर

40 की उम्र के बाद हमारा शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और कई बीमारियां हमें घेर लेती हैं। 40 के बाद शुगर, बीपी, जोड़ों का दर्द और भी कई बीमारियां परेशान करती हैं। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप 40 की उम्र के बाद हेल्दी नहीं रह सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपने खान-पान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना होगा। 40 की उम्र के बाद बीपी बढ़ना यानी हाइपरटेंशन काफी आम होता है। कई बार बीपी रीडिंग 160/100 mm Hg के पास पहुंच जाती है। ऐसे में आपको अपना खास ख्याल रखना चाहिए और बीपी को कंट्रोल रखने के लिए, डॉक्टर की बताई दवाइयों के साथ, सही खान-पान और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
40 के बाद बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं ये टिप्स

- 40 की उम्र के बाद डाइट में नमक को कम शामिल करें। नमक, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड्स, बाजार में मिलने वाले चिप्स और नमकीन से दूरी बनाएं। इनसे न केवल बीपी बढ़ता है, बल्कि हार्ट हेल्थ पर भी बुरा असर होता है।
- अगर आपकी उम्र 40 पार हो गई है, तो अपने खान-पान और सोने-जागने का समय फिक्स करें। अनियमित जीवनशैली न केवल इम्यूनिटी कमजोर करती है, बल्कि इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
- लहसुन को डाइट में शामिल करें। 40 के बाद आप खाली पेट लहसुन की 1 कली चबाएं। लहसुन में एलिसिन होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। लहसुन खाने से हार्ट हेल्थ दुरुस्त रहती है और बीपी भी कंट्रोल में रहता है।
- 40 के बाद, फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान दें। रोजाना कम से कम आधे घंटे वॉक करें और योगासन जरूर करें ताकि बीपी कंट्रोल में रहे।

- स्ट्रेस, बीपी बढ़ने का अहम कारण होता है। ऐसे में तनाव को कंट्रोल करने के लिए, प्राणायाम जरूर करें। दिन में कुछ मिनट डीप ब्रीदिंग जरूर करें।
- शरीर को हाइड्रेट रखें। पानी सही मात्रा में पिएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो। यह शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जरूरी है।
- नियमित डॉक्टर से जांच करवाएं। अगर आपका बीपी बढ़ा हुआ रहता है, तो डॉक्टर से नियमित जांच जरूर करवाएं। 40 की उम्र के बाद घर में बीपी मशीन रखना भी जरूरी है, ताकि आप खुद ही रीडिंग ले सकें।
यह भी पढ़ें- अचानक से बीपी बढ़ जाए, तो तुरंत कीजिए ये 5 काम
हाई बीपी को मैनेज करने में ये टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।