एक स्वस्थ व्यस्क का बीपी 120/80 mmHg या इसके आस-पास होना चाहिए। अगर आपका बीपी 150/90 mmHg से ज्यादा या 90/60 mmHg से कम है, तो यह सही नहीं है। बीपी का लंबे समय तक लो या हाई रहना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर अचानक से हाई हो जाए या लंबे समय तक हाई रहे, तो इसकी वजह से दिल का दौरा या स्ट्रोक की दिक्कत हो सकती है। बीपी हाई होने का मतलब होता है कि आपकी ब्लड वेसल्ल में ब्लड का प्रेशर सामान्य से ज्यादा हो गया है। जिन महिलाओं का बीपी ज्यादा रहता है, उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह से सही दवाई लेनी चाहिए। अचानक से बीपी हाई होने पर कुछ खास नुस्खे मदद कर सकते हैं, इनके बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपका बीपी लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहे, तो आपको इसका इलाज जरूर करवाना चाहिए।
अचानक से बीपी हाई होने पर क्या करें?
- आमतौर पर बीपी बढ़ने पर सिरदर्द, चक्कर आना, बेहोशी जैसा लगना, सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। अगर आपको ऐसा फील हो रहा है और घर में बीपी मॉनिटर है, तो तुरंत बीपी नापें।
- अगर बीपी बढ़ा हुआ आए, तो सबसे पहले एक जगह आराम से बैठ जाएं। गहरी सांस लें। इससे भी बीपी कम करने में मदद मिलती है।
- बीपी कम करने के लिए पानी पिएं। आपको पानी घूंट-घूंट करके पीना है। याद रखें आपको एक साथ पानी नहीं पीना है। पानी में नींबू भी मिला सकती हैं। इससे यूरिन पास होगा और बीपी कम होने में मदद मिलेगी।
- केला खाएं और चुकंदर का जूस पिएं। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। इससे बीपी कम करने में मदद मिलती है।
- ठंडे पानी से मुंह धोएं। इससे शरीर का तापमान थोड़ा कम होता है।
यह भी पढ़ें- हाई ही नहीं, लो बीपी भी बन सकता है दिल के लिए खतरा! डॉक्टर से समझें ब्लड प्रेशर का कितना कम होना है खतरनाक?
- आप लहसुन की कली भी चबा सकती हैं। लहसुन में एलीसिन होता है, जो बीपी कंट्रोल रखने में मदद करता है। जिन लोगों की हाई बीपी की दिक्कत है, वे रोजाना खाली पेट लहसुन की 1 कली ले सकते हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर बीपी 160/90 mmHg से ज्यादा आ रहा है या कुछ देर बाद भी कम नहीं हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
यह भी पढ़ें- बीपी कितना बढ़ जाए , तो हार्ट अटैक आ सकता है? एक्सपर्ट से जानें
बीपी का लो या हाई रहना, दोनों ही सही नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों