Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:12 AM IST

सुनो सहेली! क्या तनाव की वजह से तुम्हारे पति का बीपी रहता है हाई और मूड हो गया है चिड़चिड़ा? घर पर बनी इस देसी चाय से हो सकता है फायदा

अगर तुम्हारे पति का मूड तनाव की वजह से अक्सर चिड़चिड़ा हो जाता है और बीपी बढ़ा हुआ रहता है, तो परेशान मत हो। एक्सपर्ट की बताई यह देसी चाय इसे मैनेज करने में मदद कर सकती है।  
Updated:- 2025-09-03, 13:45 IST
image

सुनो सहेली...क्या तुम्हारे पति का बीपी अक्सर बढ़ा हुआ रहता है?
क्या तनाव के कारण उन्हें सही से नींद नहीं आती है और मूड भी चिड़चिड़ा रहता है?
क्या स्ट्रेस उनके दिल और दिमाग पर असर करने लगा है?
अगर ऐसा है, तो आपको बीपी को कंट्रोल करने वाली इस आयुर्वेदिक चाय को जरूर पीना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि इस चाय को लगातार एक महीने तक पीने से नींद अच्छी आती है, ब्लड वेसल्स को पोषण मिलता है, तनाव कम होता है और बीपी लेवल भी नेचुरली कम होता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

हाई बीपी में बेहद फायदेमंद है यह देसी चाय

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह चाय बीपी को कम कर सकती है। इससे ब्लड वेसल्स के लचीलेपन में सुधार होता है।
  • यह आर्टरीज में स्ट्रेस की वजह से होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करती है। इसमें ड्यूरेटिक गुण होते हैं। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet kalra - Hormone Health Coach (@dt.manpreetkalra)

  • यह हार्ट मसल्स को बेहतर बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है। इससे कोर्टिसोल लेवल मैनेज होता है और बीपी कम होता है।
  • तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे ब्लड वेसल्स में स्ट्रेस की वजह से होने वाला इंफ्लेमेशन कम होता है।
  • अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल और बीपी को कम करने और हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करती है।
  • दालचीनी, इंफ्लेमेशन को कम करती है। इससे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है।
  • इलायची, शरीर से अतिरिक्त पानी और सोडियम को बाहर निकालती है।
  • बेरीज में फ्लेवेनॉइड होते हैं। इससे दिल की मांसपेशियों को ताकत मिलती है।

यह भी पढ़ें- बीपी हमेशा रहता है हाई? एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स से करें कंट्रोल

बीपी को कंट्रोल कर सकती है यह आयुर्वेदिक चाय

सामग्री

  • तुलसी की पत्तियां- 3-4
  • अर्जुन की छाल-1 छोटी स्टिक
  • दालचीनी- 1
  • इलायची- 1
  • हॉथॉन बेरीज- 1 टीस्पून

विधि

  • सभी चीजों को पानी में डालकर उबालें।
  • इसे आपको धीमी आंच पर लगभग 3-4 मिनट तक उबालना है।
  • इसे छान लें और खाली पेट गुनगुना ही पिएं।

 

यह भी पढ़ें- युवाओं में इन कारणों से बढ़ रहा है हाई बीपी का खतरा

 

हाई बीपी को कंट्रोल करने में यह देसी चाय मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।