सुबह के वक्त होती है एसिडिटी और सीने में जलन? इन टिप्स से मिलेगा आराम

कई लोगों को सुबह और रात के वक्त,  एसिड रिफ्लक्स और हार्ट बर्न की परेशानी होती है। इसे दूर करने में, कुछ घरेलू नुस्खे कारगर हैं।

 

 

tips to get rid of morning acidity

गलत खान-पान या अनियमित जीवनशैली से चलते, पेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। देर रात खाना, रात को देर तक जागना, भारी खाना खाना या नींद पूरी न होने के कारण, एसिडिटी हो सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, डिनर हल्का करना चाहिए और 7-8 बजे तक डिनर कर लेना चाहिए। देर रात खाना खाने के कारण या अन्य किसी वजह से अगर आपको एसिडिटी की दिक्कत होती है, तो इसे दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। कई बार आप रात को लेट डिनर करके सोते हैं, तो सुबह उठते ही पेट और सीने में जलन, एसिडिटी और खट्टी डकारे परेशान करने लगती हैं। सुबह के वक्त होने वाली एसिडिटी को दूर करने के लिए, इन टिप्स की मदद लें। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

खाली पेट पिएं सौंफ का पानी

fennel seeds water for for acidity

खाली पेट सौंफ का पानी पीने से एसिडिटी काफी हद तक दूर हो सकती है। सौंफ, डाइजेशन को दुरुस्त कर, पेट की गर्मी को शांत करती है। रात को पानी में एक चम्मच सौंफ भिगो दें और सुबह इसे उबालकर खाली पेट पिएं। इस पानी से, गैस्ट्रिक जूस और एंजाइम के सीक्रेशन को बढ़ावा मिलता है। एसिडिटी और कब्ज को दूर करने के साथ, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर, वजन कम करने में मदद करती है।

भारी खाने के बाद नींबू और अदरक का पानी पिएं

अदरक का पानी और नींबू भी डाइजेशन को दुरुस्त कर, पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है। अदरक में जिंजरॉल पाया जाता है। यह डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन में मदद करता है। वहीं, नींबू भी अपच और गैस को दूर करता है। भारी खाने के बाद, अगर आप इन 2 चीजों में पानी में मिलाकर पिएंगी, तो सुबह के वक्त एसिडिटी नहीं होगी।

खाने के तुरंत बाद न सोएं

dinner and sleep

डिनर के तुरंत बाद सोना, डाइजेशन के लिए सही नहीं है। डिनर 7-8 बजे के बीच करें। सोने और डिनर के समय के बीच, कम से कम 2-3 घंटे का अंतर होना चाहिए। अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद सो जाएंगी, तो इससे डाइजेशन खराब हो सकता है। खाने के बाद कुछ देर वॉक जरूर करें।

यह भी पढ़ें- खाने से आधे घंटे पहले पिएं यह ड्रिंक, नहीं होगी एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या

सुबह के वक्त, एसिडिटी और सीने में जलन को दूर करने के लिए, इन टिप्स की मदद लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP