खाने से आधे घंटे पहले पिएं यह ड्रिंक, नहीं होगी एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या

कुछ लोगों का पेट खाना खाते ही फूलने लगता है या फिर खाने के बाद एसिडिटी और सीने में जलन महसूस होती है। असल में ये सारी चीजें इस बात का इशारा हैं कि आपका खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पा रहा है। जब हमारे पाचन तंत्र में गड़बड़ी होती है, या पाचन तंत्र कमजोर होता है तो इस तरह की समस्या होती है। अक्सर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं लेकिन अगर आपका पाचन सही नहीं है, तो कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं। ऐसे में डाइजेशन को दुरुस्त रखने के लिए कोशिश करनी चाहिए।
इसके लिए सही खान-पान के अलावा कई घरेलू नुस्खे भी कारगर हैं। आज यहां हम आपको एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको खाने से आधे घंटे पहले पीना है, इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होगी। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत हमें जानकारी दे रही हैं। डाइटिशियन मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
कच्चे आलू के जूस के फायदे

- यह ड्रिंक एल्कलाइन होती है।
- यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
- लिवर के लिए भी अच्छा होता है।
- आलू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इस ड्रिंक से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
- बॉडी का पीएच बैलेंस रहता है।
- यह पेट के अल्सर को ठीक करने में भी मदद करता है।
- डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम देता है।
- शरीर में बनने वाले अधिक एसिड को न्यूट्रल करता है।
- आलू में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है।
- आलू के जूस के जरिए आप शरीर में जिंक की कमी को पूरा कर सकते हैं।
- खाने से पहले आलू का रस पीने से गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट को साफ करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- एसिडिटी होने पर खाते हैं एंटासिड? इसे पढ़ें
कच्चे आलू का जूस
सामग्री
- कच्चा आलू- 1 छोटा
- पानी- 200 मि.ली
कैसे बनाएं?
- कच्चे आलू को घिस लें।
- मलमल से कपड़े में आलू को रखकर उसका रस निचोड़ लें।
- 1 टेबलस्पून जूस लें।
- एक गिलास पानी में मिलाएं।
- ड्रिंक तैयार है।
- इसे खाने से 30 मिनट पहले लें।
यह भी पढ़ें- इन आयुर्वेदिक नुस्खों से नहीं होगी ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
- क्या आलू के जूस से एसिडिटी कम होती है?
- हां, आलू का जूस एसिडिटी कम करने में मदद करता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।